[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




नव अंशिका तेजस्वनी सम्मान से अलंकृत हुई बेटियां

22 मार्च को नवरात्र पर आधारित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नृत्य प्रस्तुतियां होंगी

लखनऊ, 15 मार्च 2023 (यूटीएन)। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से नव अंशिका महिला महिला माह की की तीसरी कड़ी के अवसर पर बुधवार 15 मार्च को नव अंशिका तेजस्वनी सम्मान से बेटियों को अलंकृत किया गया। दरअसल महिला दिवस बुधवार को इस साल मनाया जा रहा है ऐसे में मार्च माह के हर बुधवार को “मिशन शक्ति” को समर्पित प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। एक मार्च को जहां घरों में कार्य करने वाली श्रमजीवी महिलाओं का सम्मान किया गया था वहीं आठ मार्च को वृद्ध और उपेक्षित वर्ग की महिलाओं के साथ होली पर्व मिलजुलकर मनाया गया। इस क्रम में अब 22 और 29 मार्च को भी कार्यक्रम होंगे।
नव अंशिका फाउंडेशन संस्था की अध्यक्षा नीशू मनोज की अगुआई में शिक्षा, खेल, कला यश अर्जित करने वाली बेटियों को नव अंशिका तेजस्वनी सम्मान गया गया। उनकी उपलब्धियों के माध्यम से दूसरों को भी राह दिखायी गई। इस अलंकरण समारोह में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के निदेशक तरुण राज और नवअंशिका फाउण्डेशन के संरक्षक और आक्सीनजन मैन के रूप में लोकप्रिय राजेश जायसवाल, रेलवे अधिकारी ज्ञानेन्द्र दीक्षित और संस्था की उपाध्यक्षा नीरा लोहानी ने तेजस्वनी सम्मान, अंगवस्त्र और पुष्प भेंट किये। सम्मानित होने वालों में ज्वैलरी वूमेन वर्षा श्रीवास्तव, रेलवे में कार्यालय अधीक्षक श्रुति बाजपेई, असिस्टेंट लोको पायलेट अंशिका चौधरी।
लोकप्रिय दिव्यांग गायिका बानी चावला और योगाचार्य निधि सिंह शामिल रहीं। इस अवसर पर रॉकिंग अंशिका त्यागी ने महिला सशक्तिकरण पर तेजस्वनी शीर्षक की कविता भी सुनाई। इस क्रम में 22 मार्च को नवरात्र पर आधारित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नृत्य प्रस्तुतियां करवायी जाएंगी। 29 मार्च को पुरुषों के क्षेत्र में नाम अर्जित करने वाली महिला को नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। उनकी उपलब्धियों के माध्यम से दूसरों को भी राह दिखायी जाएगी। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। इसके लिए फोन नम्बर 9335222238 पर संपर्क किया जा सकता है।
नव अंशिका फाउंडेशन |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें