Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

व्रन्दावन में नालियों पर बनीं रैंप, सीढ़ियां हटाईं

1777548497_1.png


वृंदावन,30 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। वृंदावन में जलभराव और जाम की समस्या से निजात के लिए नगर निगम ने बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सीएचसी चौराहे से लेकर पुलिस चौकी तक नालियों के ऊपर अवैध रूप से बनाए गए पक्के रैंप और सीढ़ियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। नगर निगम की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन प्रशासन ने अभियान को जारी रखते हुए सभी अवैध निर्माण हटवा दिए। अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमणों के कारण नालियों की सफाई बाधित हो रही थी। इससे जलभराव की समस्या पैदा हो जाती थी।

अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों द्वारा नालियों की गहराई तक सफाई भी की गई। व्यापारी नेता राजेंद्र अग्रवाल बॉबी ने इस कदम का समर्थन करते हुए कहा कि स्थायी समाधान के लिए नियमित सफाई आवश्यक है। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि वे पक्के निर्माण के बजाय लोहे के फोल्डिंग रैंप का उपयोग करें। वहीं सफाई निरीक्षक सुभाष चंद्र ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि नालियों के ऊपर अतिक्रमण किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मथुरा- ब्यूरो चीफ, (समीर सेन)।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ