Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

निरीक्षण में 102 शिक्षक व शिक्षा मित्र मिले नदारद

1777548187_1.jpg


मथुरा,30 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। पिछले एक महीने (21 मार्च से 20 अप्रैल 2026) तक जिला टास्क फोर्स (एसटीएफ) और ब्लॉक टास्क फोर्स (एसटीएफ) के निरीक्षण में जिले के विभिन्न ब्लॉकों में कुल 102 शिक्षक और शिक्षा मित्र ड्यूटी से नदारद पाए गए। इनमें बलदेव, छाता, चौमुहां, गोवर्धन, मांट, मथुरा, नौहझील, राया और नंदगांव सहित सभी विकास खंडों में शिक्षक और शिक्षामित्र बिना किसी सूचना या स्वीकृत अवकाश के नदारद मिले। सबसे चिंताजनक स्थिति गोवर्धन ब्लॉक की रही, जहां 19 शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज की गई, वहीं मथुरा और नौहझील में भी सहायक अध्यापक और शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले। अनुपस्थित स्टाफ में 61 रेगुलर हेडमास्टर व सहायक अध्यापक, 40 शिक्षा मित्र और 1 अनुदेशक शामिल हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने सभी अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन/मानदेय रोकने के आदेश जारी किए हैं। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन को परखने के लिए चलाए गए विशेष निरीक्षण अभियान में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है।

प्रेरणा पोर्टल और हालिया निरीक्षण रिपोर्ट ने शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।  बीएसए ने शिक्षकों से स्पष्टीकरण भी मांगा है और संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपने को कहा है। बीएसए ने साफ किया है, कि अगले महीने के निरीक्षण में भी यही शिक्षक अनुपस्थित मिलते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मथुरा- ब्यूरो चीफ, (समीर सेन)।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ