Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

भैंस ने यमुना में लगाई एक डुबकी और देने पड़े 8,300 रुपये

1777548983_Untitled.png


मथुरा,30 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। नगर निगम के टास्क फोर्स ने यमुना किनारे कार्रवाई करते हुए भैंस को पकड़ लिया और पशुपालन से 8300 रुपये का जुर्माना वसूला। पीपल मंडी क्षेत्र निवासी पशुपालन अमित यादव भैंसों को यमुना में नहाने के लिए पहुंचे थे। इसी बीच निगम का टास्क फोर्स पहुंच गया और भैंस पकड़ने के साथ पशुपालन से जुर्माना वसूला। उसके बाद ही भैंस को छोड़ा गया।

नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने यमुना नदी में  भैंस या अन्य पशुओं को नहलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा है। इसी वजह से कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया है।

यमुना नदी में  भैंस को नहलाने ले जाना पशुपालक को महंगा पड़ गया। 300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से चारे का शुल्क भी पशुपालकों से लिया जाता है। उन्होंने कहा कि आगे भी यमुना किनारे निगरानी और सख्ती जारी रहेगी। वहीं नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने पशुपालकों से अपील की है कि वे एनजीटी के दिशा-निर्देशों का पालन करें और यमुना नदी को स्वच्छ रखने में सहयोग दें।

मथुरा- ब्यूरो चीफ, (समीर सेन)।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ