Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

सुरक्षाकर्मी को ट्रक से कुचलने का प्रयास: टोल टैक्स मांगने पर अभद्रता

1776252392_1.png


मथुरा,15 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। एक ट्रेलर चालक ने टोल कर्मियों के साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि अपने साथियों के साथ मिलकर एक सुरक्षाकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास भी किया। टोल के नोडल इंचार्ज सुशील सिंह ने वाहन संख्या के आधार पर 4 ट्रेलर और 2 अज्ञात वाहनों के चालकों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। टोल के नोडल इंचार्ज ने बताया कि 11 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे राजस्थान नंबर का एक ट्रेलर टोल पर पहुंचा। टोल टैक्स मांगे जाने पर चालक ने कर्मियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से निकल गया। उसी रात करीब 2 बजे पांच ट्रेलर एक साथ टोल रैंप पर आए और दोनों लाइनों को बाधित कर दिया।

नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के बाजना कट पर टोल टैक्स को लेकर बड़ा विवाद हो गया। आरोप है कि इन ट्रेलरों के चालकों ने फिर से अभद्रता शुरू की। इसी दौरान राजस्थान नंबर के ट्रेलर के चालक ने टोल के सुरक्षा गार्ड सोनवीर पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और मौके से भाग गए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि चार ट्रेलर गाड़ियों के नंबर स्पष्ट हैं, जबकि दो अन्य पर नंबर प्लेट नहीं थी। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ