Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

बनेंगे आधुनिक टूरिस्ट सेंटर: पौराणिक घाटों का होगा सौंदर्यीकरण

1776252192_jumuna.jpg


मथुरा,15 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। 17.01 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस केंद्र में डॉरमेट्री, पार्किंग, कैफेटेरिया और इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन जैसी सुविधाएं होंगी। सखी गिरी पर्वत के इको रजिस्ट्रेशन और ऊंचा गांव में वन संरक्षण के लिए 1.23 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वृंदावन में यमुना किनारे स्थित अक्रूर घाट के कायाकल्प के लिए 6.35.51 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है, जिसका कार्य सिंचाई विभाग द्वारा कराया जाएगा। तहसील छाता के ग्राम स्यारहा में स्थित पौराणिक चीर घाट के सौंदर्यीकरण हेतु 6.89 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके साथ ही जवाहरबाग में लाइट एंड साउंड शो सिस्टम के लिए 4.64 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इस शो के माध्यम से ब्रज की महिमा और इसके गौरवशाली इतिहास को तकनीकी माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। जैंत के अकबरपुर में 16.77 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर का निर्माण होगा।  

ब्रज की धार्मिक और सांस्कृतिक आभा को वैश्विक पटल पर निखारने के लिए शासन ने विकास परियोजनाओं का पिटारा खोला है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न योजनाओं के लिए लगभग 52.88 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। इस धनराशि से जहां पौराणिक घाटों का उद्धार होगा, वहीं पर्यटन सुविधाओं को आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा। गोवर्धन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अत्याधुनिक पर्यटन सुविधा केंद्र (टीएफसी) का निर्माण किया जाएगा। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि शासन द्वारा नामित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि वह निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें। परियोजनाओं के पूर्ण होने से न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ