Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

भारतीय किसान यूनियन किसान में मथुरा से प्रदेश उपाध्यक्ष बने जिलाअध्यक्ष

1776252724_2.jpg


मथुरा, 15 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। जय जवान जय किसान ओर जय विज्ञान के साथ किसान मजदूरों, जवानों, वैज्ञानिकों की सोच को साथ लेकर चल रही भारतीय किसान यूनियन किसान काम कर रही हैं जिस कारण सभी का सहयोग मिल रहा है ओर अधिकारी व विभागों के मंत्री यूनियन को गम्भीरता से लेते हुए सहयोग करते हैं उक्त विचार  राष्ट्रीय अध्यक्ष  ठाकुर पवन सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार ने भारतीय किसान यूनियन किसान मथुरा महावन में आयोजित किसानों एवं मजदूरों जवानों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। 
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ,प्रदेश मंत्री नीतू शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिंस रावत , प्रदेश उपाध्यक्ष  सुनील राघव ने भी संगठन की रीति नीति को समझाया ओर कुछ किसानों की समस्याओं को सुना ओर मौके पर ही आलाधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने हेतु बात की। उन्होंने बताया कि देश के करीब 15 प्रदेश में यूनियन मजबूती के साथ काम कर रहा है। यही एकमात्र संगठन है जिसके नाम में किसान लगा हुआ है। 

 
इस दौरान सभी आगंतुकों का साफा बांध कर ओर माला पटुका पहनाकर कर स्वागत किया। बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु अक्षय भारद्वाज को प्रदेश उपाध्यक्ष, भगवान सिंह को प्रदेश सचिव एवं नेत्रपाल सिंह को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। मथुरा के किसानों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि किसान भाइयों की पानी का बंबा समस्या बिजली की समस्या तथा प्राइवेट स्कूलों में, मनमानी तरीकों से किताबों की बिक्री करना किसानों को समय पर फसल के लिए खाद नहीं मिलना सरकारी कार्यालय में कोई भी सरकारी अधिकारी बिना पैसे के काम नहीं करता है वह समस्या तमाम किसान समस्याओं पर चर्चा हुई।

इस दौरान   महानगर अध्यक्ष आगरा महेश चौहान , महानगर उपाध्यक्ष आगरा के के खंडेलवाल , महानगर प्रचार मंत्री राम, भरोसी लाल, छैल बिहारी , नित्य नन्द, भगवान सिंह, बॉबी, प्रेम सिंह,आदि भारी संख्या में किसान, मजदूर, जवान आदि उपस्थित थे। संचालन अक्षय भारद्वाज ने किया। धन्यवाद नेत्रपाल सिंह ने दिया.







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ