Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

डेढ़ लाख प्रीपेड मीटर हुए पोस्टपेड- मथुरा

1778409136_meter.png


मथुरा, 10 मई 2026  (यूटीएन)। प्रीपेड कनेक्शन को पोस्टपेड करने के आदेश शासन ने जारी कर दिए हैं। मथुरा में वर्ष 2024 से स्मार्ट मीटर लगने शुरू हुए। वर्ष 2025 में इस कार्य में गति आई। अभियान के दौरान डेढ़ लाख से अधिक पुराने मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के घरों एवं प्रतिष्ठानों पर लगा दिए गए। कुछ माह पूर्व स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड में बदल दिया गया। जो नये कनेक्शन लगे, उन्हें प्रीपेड ही लगाया गया। जिन उपभोक्ताओं के प्रीपेड मीटर कर दिये गये, उन्हें इसका पता तब लगा जब उनकी बिजली कटनी शुरू हुई। बिजली कटने के बाद उसे फिर से चालू कराने में उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। इसे लेकर लोगों में आक्रोश पैदा होने लगा।

हालात यह हो गये कि आंदोलन शुरू हो गये। दिन धरना-प्रदर्शन होने शुरू हो गए। मीटर उखाड़ कर बिजलीघर पर फेंके जाने लगे। यह आंदोलन प्रदेश के कई जनपदों में चला तो शासन ने इसको गंभीरता से लिया। डेढ़ लाख से अधिक प्रीपेड मीटर पोस्टपेड हो गये हैं। यानि उपभोक्ताओं को एडवांस में पैसा जमा करने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि उनको अगले माह खपत के अनुसार पुरानी व्यवस्था के अनुसार बिल मिलेगा। प्रदेश सरकार ने प्रीपेड मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश एवं लगातार हो रहे आंदोलन को देखते हुए यह निर्णय लिया है। पिछले दिनों निर्णय लिया कि प्रीपेड कनेक्शनों को पोस्टपेड किया जा रहा है।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने गत दिनों इसकी घोषणा कर दी। निर्णय लिया है कि सभी प्रीपेड मीटर अब पोस्ट पेड मीटर की तरह ही काम करेंगे। अर्थात प्री-पेड नाम की व्यवस्था समाप्त की जा रही है। उप्र पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार आईएएस ने इस संबंध में आदेश जारी किए है।

 मथुरा- ब्यूरो चीफ, (समीर सेन)।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ