Breaking News
गोवर्धन में सील की गई अवैध कॉलोनी में फिर शुरू हुआ निर्माण! वायरल वीडियो से MVDA की कार्रवाई पर उठे सवाल, जांच के बाद एफआईआर की तैयारी   | मथुरा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में गहराया रक्त संकट, O+ और AB- ब्लड पूरी तरह खत्म; रक्तदान के लिए आगे आने की अपील   | भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने खेकड़ा में लोकगायिका रेणुका पंवार के घर चखा देसी स्वाद   | उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्त्रियों का हुआ सम्मान, जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने प्रशस्ति पत्र और वाशिंग मशीन देकर बढ़ाया उत्साह   | रिजर्व पुलिस लाइन का एसएसपी श्लोक कुमार ने किया निरीक्षण, परेड, डायल-112 और आवासीय परिसर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा; अनुशासन और बेहतर पुलिसिंग पर दिया जोर   | वृंदावन में 19 जुलाई को चलेगा महा स्वच्छता अभियान, संत-महंतों ने किया जनभागीदारी का आह्वान; ब्रज को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लिया संकल्प   | नीट-यूजी में समीर धामा और भारती धामा ने लहराया सफलता का परचम, एमबीबीएस में प्रवेश का रास्ता हुआ लगभग तय   | सर्व समाज प्रतिनिधि सभा की बैठक में सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश, भाईचारा बनाए रखने का लिया संकल्प   | उत्कर्ष खोखर ने तीन-तीन राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने किया सम्मानित   | पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 इंस्पेक्टर और 37 दरोगाओं के तबादले; कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

राष्ट्रीय लोक अदालत में 239888 वादों का निस्तारण

1778408511_1.jpg
राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला मुख्यालय, कलेक्ट्रेट, तहसील स्तर पर कुल 315031 वाद निस्तारण हेतु नियत किये गये, जिनमें से 239888 वादों का निस्तारण किया गया।

मथुरा,10 मई 2026  (यूटीएन)। जनपद न्यायालय मथुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा विकास कुमार द्वारा की गयी। इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण  राजेश चौधरी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रीति श्रीवास्तव, अपर जिला जज  रामकिशोर पाण्डेय, अजय पाल सिंह, नोडल अधिकारी अरविन्द कुमार यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिन कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे सूर्यभान कुमार वर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनीता सिंह, सहित समस्त न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता, बैंक / मोबाइल / फाइनेंस कम्पनियों के अधिकारी, वादकारी, पैराविधिक स्वयंसेवक, मध्यस्थगण, पैनल लॉयर्स, लीगल एड डिफेंस काउंसिल आदि उपस्थित रहे।
 
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश  विकास कुमार द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला मुख्यालय, कलेक्ट्रेट, तहसील स्तर पर कुल 315031 वाद निस्तारण हेतु नियत किये गये, जिनमें से 239888 वादों का निस्तारण किया गया। विकास कुमार, जनपद न्यायाधीश, मथुरा द्वारा 01 फौजदारी वाद तथा 21 सिविल वादों का निस्तारण किया गया।
 
मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों में राजेश चौधरी, पीठासीन अधिकारी, मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण, मथुरा द्वारा मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों से सम्बन्धित 63 वादों का निस्तारण कर रु0 8,22,24,000/- रुपये की प्रतिकर राशि पीड़ित पक्षकारों को दिलाये जाने के आदेश पारित किये गये तथा 09 प्रकीर्ण वादों का निस्तारण किया गया।
 
सुश्री प्रीति श्रीवास्तव, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, मथुरा द्वारा 16 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, मथुरा विनय कुमार द्वारा 14 वादों का निस्तारण किया गया। वैवाहिक वादों से सम्बन्धित गठित पीठ द्वारा प्री-लिटीगेशन प्रार्थनापत्रों में 01 प्रार्थनापत्रों का निस्तारण किया गया। 01 पारिवारिक वाद का निस्तारण अन्य न्यायालय द्वारा किया गया।
 
फौजदारी न्यायालयों द्वारा फौजदारी से सम्बन्धित 32414 वादों का निस्तारण कर रु0 5,92,850/-रुपये का अर्थदण्ड वसूला गया।
चेक बाउन्स के वादों से सम्बन्धित 48 वादों का निस्तारण कर रु0 1,96,10,515/- रुपये का भुगतान पक्षकारों को करने के आदेश पारित किये गये।
 
49 व्यावहारिक वाद, 53 विद्युत अधिनियम वाद, 279 विद्युत अधिनियम अंतिम आख्या, 10 उपभोक्ता फोरम वाद तथा 2495 अन्य प्रकार के वादों का निस्तारण किया गया।
 
राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों, मोबाइल कम्पनियों द्वारा निस्तारण हेतु लगाये गये प्री-लिटीगेशन वादों में 1102 वादों का निस्तारण कर रु0 6,02,21,920/- रुपये वसूले गये। राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित बैंक / मोबाइल व फाइनेंस कम्पनियों की स्टॉलों पर जनपद न्यायाधीश द्वारा जाकर पक्षकारों को व्यक्तिगत रूप से सुना गया तथा पक्षकारों के मामलों के निस्तारण हेतु उपस्थित बैंक अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये। जिला व तहसील स्तर पर स्थापित प्रशासनिक न्यायालयों / विभागों द्वारा प्री-लिटीगेशन स्तर पर 203312 वादों का निस्तारण किया गया।
 
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला कारागार, मथुरा के सहयोग से जिला कारागार मथुरा में निरुद्ध बंदियों द्वारा निर्मित ठाकुर जी की पोशाक, ठाकुर जी के मुकुट की सज्जा, हथकरघा की साड़ियां, हथकरघा के गमछे, हथकरघा के टॉवेल, हथकरघा के धोती दुपट्टा, हथकरघा के शर्ट के कपड़े, विभिन्न प्रकार के एल. ई. डी. बल्ब आदि उत्पादों की स्टॉल प्रदर्शन एवं बिक्री हेतु जनपद न्यायालय परिसर में लगाई गई। इस स्टॉल पर समस्त न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, वादकारियों आदि द्वारा आवश्यकतानुसार उक्त सामग्री क्रय की गई।
 
राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल संचालन असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल  लक्ष्मीकान्त शर्मा द्वारा किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के अंत में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा अनीता सिंह द्वारा उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया।
 
मथुरा-रिपोटर, (पीयूष पुरोहित)।






Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ