Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

अमित शाह संभालेंगे बंगाल की जिम्मेदारी, असम के पर्यवेक्षक बने जेपी नड्डा

1777991540_1.png
भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दी है, जिससे प्रक्रिया को औपचारिक रूप से आगे बढ़ा दिया गया है.

नई दिल्ली, 05 मई 2026  (यूटीएन)। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अभूतपूर्व जीत के बाद अब दोनों राज्यों में सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है. पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़े फैसले लेते हुए जिम्मेदारियां तय कर दी हैं, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि नेतृत्व चयन और शपथ ग्रहण की तैयारी अब अंतिम चरण में है.
पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार बनाने जा रही बीजेपी ने बड़ा रणनीतिक कदम उठाते हुए राज्य की जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपी है. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के चयन और सरकार गठन की पूरी प्रक्रिया उनकी निगरानी में होगी. यह फैसला पार्टी की रणनीतिक मजबूती को और बढ़ाने वाला माना जा रहा है.
 
*असम में सरकार गठन की प्रक्रिया तेज*
वहीं असम में भी सरकार गठन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं. भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दी है, जिससे प्रक्रिया को औपचारिक रूप से आगे बढ़ा दिया गया है.
 
*जेपी नड्डा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी*
असम में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. वह विधायक दल की बैठक में नेतृत्व चयन की पूरी प्रक्रिया को संचालित करेंगे.
 
*नायब सिंह सैनी बने सह-पर्यवेक्षक*
इसके साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है. दोनों नेता मिलकर विधायक दल की बैठक में नेता के चयन को अंतिम रूप देंगे और सरकार गठन की राह को आसान बनाएंगे.
 
*हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा धन्यवाद*
असम के केयर-टेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "जीत के लिए मैं असमवासियों को धन्यवाद करता हूं जनता ने जो पीएम मोदी के ऊपर भरोसा दिखाया इसके हम बहुत आभारी हैं असम में विकास की गंगा बहती रहे इसके लिए भारत सरकार और असम सरकार काम करती रहेगी.
 
विशेष- संवाददाता, (प्रदीप जैन)।






Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ