Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

मथुरा में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

1777992185_11.jpg
धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया और स्मार्ट मीटर योजना को वापस लेने की मांग की।

मथुरा,05 मई 2026  (यूटीएन)। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में आज बिजली घर कैंट, मथुरा पर जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के नेतृत्व में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी मानवेन्द्र सिंह पाण्डव भी प्रमुख रूप से शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं और बिजली बिलों में अनियमितताएं बढ़ रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाए।
 
*चौधरी मानवेन्द्र सिंह पाण्डव ने कहा कि*
“स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता का शोषण किया जा रहा है। बिजली उपभोक्ताओं को मनमाने बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे आम आदमी परेशान है। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी और जब तक इस अन्यायपूर्ण व्यवस्था को बंद नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।” वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने अपने बयान में कहा कि “स्मार्ट मीटर पूरी तरह से जनविरोधी योजना है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर आर्थिक दबाव बढ़ा है। सरकार को चाहिए कि पहले बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करे, उसके बाद ऐसी योजनाएं लागू करे। यदि हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो कांग्रेस पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।
 
धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया और स्मार्ट मीटर योजना को वापस लेने की मांग की।
 
धरना प्रदर्शन मे उमेश शर्मा ,कुमर सिंह निषाद, प्रेम शंकर शर्मा ,आदित्य तिवारी एडवोकेट, मनोज गौड़ ,अश्विनी शुक्ला एडवोकेट ,महेश चौबे गीता दिवाकर करण सिंह निषाद बनवारी लाल आशुतोष शर्मा लता चौहान पंकज चौधरी शैलेंद्र चौधरी अरविंद ठाकुर अप्रदम सक्सेना मुस्लिम कुरैश ,आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
 
चौधरी मानवेन्द्र सिंह पाण्डव।






Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ