Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

अक्षय तृतीया पर जैन महिलाओं ने लगाई गन्ने के रस का छबील

1776602824_1.jpg


खेकड़ा,19 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर कस्बे में जैन समाज द्वारा श्रद्धा और सेवा भाव के साथ गन्ने के रस का वितरण किया गया। भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर के सामने जैन महिला ज्योति मिलन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राहगीरों को गन्ने का रस पिलाकर सेवा की गई।रविवार को आयोजित इस धार्मिक सेवा कार्यक्रम के दौरान भगवान महावीर के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। 

बता दें कि, जैन समाज में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान महावीर से जुड़े प्रसंगों में इक्ष्वाकु, अर्थात् गन्ने के रस के सेवन का उल्लेख मिलता है, जिसके चलते इस दिन रस वितरण की परंपरा निभाई जाती है। कार्यक्रम में जैन महिला ज्योति मिलन की सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रद्धालुओं व राहगीरों को गन्ने का रस वितरित किया। 

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सतीश जैन, मंत्री नितिन जैन, वीरेंद्र जैन, दीपक जैन, जैन ज्योति मिलन की अध्यक्षा मंजू जैन, मंत्री रेणु जैन, बीना जैन, मधु जैन, कमलेश जैन, शिरोमणि जैन, रुचि जैन सहित अनेक सेवादार उपस्थित थे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ