Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

त्रिलोकतीर्थ में स्मार्ट गर्ल्स कार्यशाला, बालिकाओं ने सीखे जीवन संवर्धन के सूत्र

1776603286_1.jpg


खेकड़ा,19 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। बड़ागांव स्थित त्रिलोकतीर्थ परिसर में आयोजित दो दिवसीय “स्मार्ट गर्ल्स” कार्यशाला में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर व्यक्तित्व विकास और जीवन मूल्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। कार्यशाला के दौरान बालिकाओं ने माता-पिता के सम्मान की सदैव रक्षा करने का संकल्प भी लिया।

भारतीय जैन संगठन के तत्वाधान में स्यादवाद जैन एकेडमी में आयोजित कार्यशाला में प्रशिक्षक हेमंत, पलका और दीपा ने बालिकाओं को जीवन को बेहतर बनाने के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि, आधुनिकता की चकाचौंध में बहने के बजाय सादा जीवन और उच्च विचारों को अपनाना जरूरी है, साथ ही अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और मुखर रहने पर भी जोर दिया गया। 

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री नरेन्द्र जैन, श्यामलाल जैन, जयश्री जैन, त्रिलोक चंद जैन, प्रधानाचार्या सीमा दुग्गल, निर्मल और नितिन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यशाला के समापन पर बालिकाओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में रंग भर दिया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ