Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

खेकड़ा में स्थानीय निवासी ने पोल लगाकर सार्वजनिक मार्ग को किया अवरुद्ध

1776602549_1.jpg


खेकड़ा,19 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। तहसील के खेकड़ा नगर में एक सार्वजनिक मार्ग पर पोल लगाकर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है।नगर निवासी आयुष जैन ने तहसील में शिकायत दर्ज कराई है कि, उनके घर के बाहर सरकारी खड़ंजा मार्ग को लोहे का खंभा लगाकर बाधित कर दिया गया है।"

शिकायत के अनुसार, उक्त मार्ग लगभग 13 फीट चौड़ा है और स्थानीय निवासियों के आवागमन का मुख्य रास्ता है, लेकिन पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने इस मार्ग के बीचोंबीच अवैध रूप से लोहे का खंभा लगा दिया है।साथ ही बताया कि ,उक्त व्यक्ति इस खंभे में ताला लगाकर रास्ता बंद रखता है। वह केवल अपने सामान के आवागमन के समय ही ताला खोलता है और तुरंत उसे फिर से बंद कर देता है। इससे उन्हें गली में सामान लाने व ले जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

आयुष जैन ने उपजिलाधिकारी से अवैध कब्जा हटाकर मार्ग को सुचारू रूप से खुलवाने की मांग की है, वहीं उपजिलाधिकारी मनीष यादव ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ