[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




नालंदा – व्यवसायी ने सिर में पिस्तौल सटाकर मार ली गोली, मौके पर मौत

थरथरी थाना क्षेत्र के बड़ी छरियारी गांव में गल्ला व्यवसायी ने सिर में पिस्तौल सटाकर खुद को गोली मार ली।

नालंदा, 23 मार्च 2023 (यूटीएन)। थरथरी थाना क्षेत्र के बड़ी छरियारी गांव में गल्ला व्यवसायी ने सिर में पिस्तौल सटाकर खुद को गोली मार ली। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटनास्थल से देसी कट्टा व एक खोखा बरामद किया गया है। मृतक कामेश्वर साव का पुत्र धर्मपाल कुमार है। परिजनों की मानें तो पत्नी से उसकी अनबन चल रही थी। इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली।
परिजन की माने तो वह थरथरी बाजार में गल्ला की दुकान चलाता था। धान खरीदारी में उसपर काफी कर्ज हो गया था। इससे वह काफी तनाव में चल रहा था। अधिक कर्ज होने के कारण अक्सर पत्नी से विवाद हो जाता था। शुक्रवार की दोपहर वह अपने घर में दूसरे तल्ले पर बने कमरे में था। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर लोग चौंक गये। परिजन उसके कमरे में गये तो खून से लथपथ पड़ा था। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
बिहार – स्टेट ब्यूरो,( प्रणय राज) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें