[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




मोगा जिले में भाजपा एक मजबूत व ऐतिहासिक ताकत बनकर लोकसभा चुनावों में सामने आएगी : डा.सीमांत गर्ग

अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के छोटे-बड़े नेता भाजपा में शामिल होकर भाजपा को मजबूती प्रदान कर रहे हैं

पंजाब,30 मार्च 2023 (यूटीएन)। पंजाब में अकेली ही भाजपा विकल्प के रूप में लोगों के सामने बची है। क्योंकि पंजाब के लोग अकाली, कांग्रेस व आप पार्टी की सरकारों को देख चुके हैं, जिन्होंने पंजाब के लोगों का कभी भी भला नहीं किया। जिसको लेकर आज पंजाब की अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के छोटे-बड़े नेता भाजपा में शामिल होकर भाजपा को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। उक्त विचार भाजपा जिला मोगा के जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग तथा भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणबीर सिंह रनियां की प्रेरणा से भाजपा में शामिल होने पहुंचे मोगा जिले के शिअद के जिला उपाध्यक्ष हरजिंदर सिंह सेखो को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने भाजपा में शामिल करने के अवसर पर प्रकट किए।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, प्रदेश महासचिव राजेश बाघा, भाजपा के जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग, पूर्व विधायक डा. हरजोत कमल, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणबीर सिंह रनियां, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, धर्मकोट के हलका इंचार्ज एडवोकेट रवि ग्रेवाल, भाजपा के प्रदेश मैंबर मंजीत बुट्टर आदि उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि आज पंजाब में अमन कानून की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि प्रदेश सरकार इसको ठीक करने में असफल साबित हुई है।  इसलिए पंजाब में भाजपा की डबल इंजन सरकार लाना इस समय की जरूरत हैं। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग ने प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, महामंत्री जीवन गुप्ता तथा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा का मोगा जिले में हर तरह से सहयोग करने के लिए जहां उनका धन्यवाद किया।
वहीं उनको भरोसा दिलाया कि मोगा जिला पंजाब के सभी जिलों से भाजपा को मजबूत व ताकत देगा तथा आने वाले समय में भाजपा मोगा जिले में एक ऐतिहासिक जीत हासिल करेगा। इस अवसर पर उन्होंने शिअद के जिला उपाध्यक्ष हरजिंदर सिंह सेखो के भाजपा में शामिल होने के लिए उन्हें मुबारकबाद देते हुए कहा कि उन्हें भाजपा में बनता मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं से अपील की कि भाजपा की केन्द्र सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाकर उनको पंजाब सरकार से बनती सहूलियतें मुहैया करवाने में अपना योगदान डाले।
्कैप्शन-भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, प्रदेश महा सचिव जीवन गुप्ता, प्रदेश महासचिव राजेश बाघा, मोगा के जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग के नेतृत्व में मोगा के शिअद के जिलाध्यक्ष हरजिंदर सिंह सेखों को सिरोपा डालकर सम्मानित करते हुए तथा उपस्थित पूर्व विधायक डा. हरजोत कमल, पूर्व अध्यक्ष विनय शर्मा, एडवोकेट रवि ग्रेवाल, भाजपा के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणबीर सिंह रनियां, मंजीत सिंह बुट्टर व अन्य.
पंजाब- स्टेट ब्यूरो,( हैप्पी ढंड ) ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें