[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




क्षेत्र में तीन दिवसीय नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जिसमें "नारी शक्ति वंदन" अभियान के तहत कालका विधानसभा के पिंजौर मण्डल की राजकीय विद्यालय मे नारी शक्ति वंदन अभियान की शुरुआत की गई।

पिंजौर, 05 मार्च 2024 (यूटीएन)। क्षेत्र में तीन दिवसीय नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें “नारी शक्ति वंदन” अभियान के तहत कालका विधानसभा के पिंजौर मण्डल की राजकीय विद्यालय मे नारी शक्ति वंदन अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लतिका शर्मा पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी के नेतृत्व में प्रारंभ हुए “नारी शक्ति वंदन” अभियान के तहत कालका विधानसभा के पिंजौर मण्डल की राजकीय विद्यालय मे नारी शक्ति वंदन अभियान की शुरुआत की गई।
उनके साथ बन्तो कटारिया उपाध्यक्ष भाजपा हरियाणा भी मौजूद रही, लतिका शर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएं समाज के विकास मे एक मजबूत स्तम्भ की भूमिका निभाती है इसलिए महिला सशक्तिकरण पर ध्यान देते हुए महिलाओ को आगे आने का मौका देना होगा उन्हें प्रोत्साहित करना होगा l प्रेरणा और उत्साह के साथ, कालका विधानसभा के पिंजौर राजकीय विद्यालय में सशक्तिकरण की मैराथन की शुरुआत हुई। मंगलवार को पंचकुला में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत मैराथन होगी जिसमें महिलाओं को स्कूटी भी दी जाएंगी, बुधवार को बीडीपीओ कार्यलय पिंजौर ब्लाक में महिलाओं के सेल्फ हैल्प ग्रुप का कार्यक्रम होगा जिसमें भारी संख्या में महिलाएं हिस्सा लेंगी।
हरियाणा-स्टेट ब्यूरो, (सचिन बराड़)।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें