[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




कंछल गुट के 1 दर्जन से अधिक व्यापारी मिश्रा गुट में हुए शामिल

कासगंज, 05 मार्च 2023 (यूटीएन)।  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल कंछल गुट के एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने-अपने मूल पदों एवं प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र देकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मिश्रा गुट से नाता जोड़ लिया है। इसे कासगंज व्यापार मंडल में एक बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल की एक बैठक कासगंज नगर में राज मोबाइल कम्युनिकेशन पर जिलाध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय की अध्यक्षता मे आयोजित की गई।
बैठक में व्यापार मंडल कंछल गुट से 1 दर्जन से अधिक व्यापारियों को उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल में शामिल किया गया। कंछल गुट से आये जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र गोला, मंत्री चौधरी अमान खां, जिला युवा इकाई के कोषाध्यक्ष अतुल वार्ष्णेय, युवा नगर अध्यक्ष राज गुप्ता, नगर उद्योग मंच अध्यक्ष जहीर उद्दीन सैफी, दीपक बाबू, कृष्णा वार्ष्णेय सहित अन्य व्यापारियों को मिश्रा गुट में शामिल होने पर उनका गर्म जोशी के साथ सभी को फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया।
बैठक में जिले के प्रमुख व्यापारी प्रदीप गुप्ता हिना, भाजपा जिला महामन्त्री नीरज शर्मा को संरक्षक के रूप मे सर्व सम्मति से मनोनीत भी किया गया। नव मनोनीत संरक्षक मंडल का मुख्य संरक्षक भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय डा. फारुख अहमद, प्रदीप गुप्ता, डा. विकास गुप्ता, जितेन्द्र वार्ष्णेय ने माला पहनाकर व महिला व्यापार मंडल की जिलाध्यक्ष कुमकुम वार्ष्णेय द्वारा शॉल उड़ाकर सम्मान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय एवं जिला महामंत्री प्रदीप गुप्ता सर्राफ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अनेक व्यापार मंडल कार्य कर रहे रहें हैं लेकिन व्यापारियों के हित के लिए उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल ने जो कार्य किये हैं उन्हें किसी अन्य संगठन द्वारा नही किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री डॉ. फारुख ने कहा कि जल्द ही अन्य व्यापारियों को भी संगठन में शामिल कर संगठन को मजबूत किया जायेगा। युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. विकास गुप्ता ने जानकारी देते हुए।
बताया कि संगठन में शामिल हुए व्यापारियों को सर्व सम्मति से व्यापार मंडल की युवा इकाई में जिम्मेदारी देकर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। ढोलना के नगर अध्यक्ष डॉ. बी डी राना ने कहा कि आज हमारा परिवार और बड़ा हो गया है, अब व्यापारियों की जो समस्याएं होंगी उनका सभी मिलजुल कर समाधान कराएंगे। बैठक में मुख्य रूप से गोपाल माहेश्वरी, प्रदीप माहेश्वरी, मुरारी लाल दरगढ़, प्रदीप कावरा, मयंक अग्रवाल, सिद्धार्थ चौधरी, भगवान दास अग्रवाल, हाजी हाशिम अंसारी आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
कासगंज-रिपोर्टर, (सौरभ गुप्ता)।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें