[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




जनपद की 12 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने पर भाजपा ने दिया सुषमा स्वराज अवार्ड

भाजपा के जनपद कार्यालय में सोमवार को महिला मोर्चा के तत्वाधान में सुषमा स्वराज स्मृति अवार्ड की घोषणा करते हुए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

बागपत, 20 मार्च 2023 (यूटीएन)।  भाजपा के जनपद कार्यालय में सोमवार को महिला मोर्चा के तत्वाधान में सुषमा स्वराज स्मृति अवार्ड की घोषणा करते हुए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक एवं जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल ने भारत माता, पं दीनदयाल उपाध्याय और श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही देश की पूर्व विदेश मंत्री स्व. सुषमा स्वराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली 12 महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
वहीं अवार्ड मिलने पर महिलाओं के चेहरे पर अपने कर्म के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास की झलक नजर आई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वर्षा कौशिक ने कहा कि, भाजपा महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता बधाई की पात्र है। हम चाहते हैं, इस जनपद से सुषमा स्वराज जैसी प्रतिभावान नेत्री बने। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाएं जागरूक होकर सभी क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल ने कहा कि, महिला अपना डर समाप्त कर हर क्षेत्र में अपना योगदान दें। उनके हर कदम पर पार्टी सहयोग करेगी। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लता सिसोदिया ने कहा कि, अधिक से अधिक महिलाएं अपनी सुरक्षा एवं एकता के लिए एकजुट हों और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ें। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बोबील चौधरी ने किया।
*ये महिलाएं हुई सम्मानित*
सविता कश्यप एवं मंजू रानी गरीब बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षण, निशा त्यागी जल संरक्षण जागरूकता, ममता देवी महिलाओं को लाठी चलाने का प्रशिक्षण, काजल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम, कनिका पर्यावरण संरक्षण, सावित्री, रेणुका व रेखा चौहान सामाजिक कार्यकर्ता, दर्शना वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण, रूबिया ब्यूटी पार्लर, सुनीता देवी ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा देने हेतु कार्य व प्रोत्साहन देना। सम्मान समारोह में पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, सुदेश चौहान, जिला महामंत्री सरिता चौधरी, कौशल त्यागी, मनजीत कौर, विनोद बाल्मीकि, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, पूर्व महामंत्री सोनिया चौधरी, कार्यक्रम संयोजिका साधना तिवारी, जयकुमार, शेर सिंह गुर्जर, प्रकाश चन्द, नगर महामंत्री प्रतिभा शर्मा डिमरी, तनु तोमर, नीतू सेन, सविता गोयल, वसुंधरा, सुमन चौहान, विद्योत्तमा कुशवाहा, निधि रितु, राखी पवार, सुधा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें