गजसिंहपुर, 12 मार्च 2023 (यूटीएन)। गजसिंहपुर के पूर्व पालिका अध्यक्ष मेघराज खत्री को गजसिंहपुर नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है, उनका मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अनुशंसा पर हुआ है।
खत्री को नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसियों में काफ़ी उत्साह देखा जा रहा है, गौर तलब है कि वे इस पद पर पहले भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, पार्टी के लिए अच्छा कार्य कर चुके हैं, उनके अध्यक्ष चुने जाने पर गजसिंहपुर में पार्टी सशक्त होगी।
राजस्थान-रिपोर्टर, (सुरेश सैनी)।