[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




एसबीए चुनाव संयुक्त मंत्री,प्रकाशन, पद हेतु विवेक कुमार पाण्डेय ने पर्चा किया दाखिल

सोनभद्र,13 दिसंबर 2023 (यूटीएन)। बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2023-24 के लिए हो रहे मतदान के लिए अध्यक्ष, संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) विवेक कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सहित भिन्न-भिन्न पदों के लिए कुल 28 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। जिसमें सर्वाधिक 6 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के पर्चा दाखिल किया है। हालाकि अभी भी प्रत्याशीयों का पर्चा दाखिल होगा।

 

प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शशि कुमार मिश्र ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 प्रत्याशी विनय कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, पूनम सिंह, ओम प्रकाश राय, रमेश देव पांडेय व अरुण कुमार मिश्रा ने पर्चा दाखिल किया है। सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र निर्वाचन सत्र 2023-2024 पद का नाम संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) पद हेतु विवेक कुमार पाण्डेय एडवोकेट पर्चा दाखिल किए, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी शारदा प्रसाद मौर्या एवं लालता प्रसाद पाण्डेय, महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशी अरुण कुमार सिंघल, राजीव कुमार सिंह गौतम व अखिलेश कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए दो प्रत्याशियों संतोष कुमार मिश्रा एवं संतोष कुमार सिंह तथा उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे के लिए सिर्फ एक प्रत्याशी अनुज प्रसाद अवस्थी, संयुक्त मंत्री प्रशासन दुर्गाशंकर चौबे, संयुक्त मंत्री प्रकाशन विवेक कुमार पांडेय व श्याम किशोर, कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों अनिल कुमार पाण्डेय , उमेश कुमार शुक्ल व राज कुमार सिंह ने पर्चा दाखिल किया है।

 

वही सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे के लिए चार प्रत्याशी सत्यनारायण गुप्ता, सतीश कुमार चौबे, राकेश धर द्विवेदी व योगेश कुमार एवं सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर के लिए चार प्रत्याशी दिनेश दत्त पाठक, अरुण कुमार पांडेय, सत्यदेव पांडेय व विवेकानंद चौबे ने पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी शेष 8 प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल करेंगे, क्योंकि कुल 36 लोगों ने पर्चा लिया है।इस मौके पर उधर प्रत्याशियों द्वारा समर्थकों मे ब्रज भूषण तिवारी, कमलेश तिवारी, पंकज देव पाण्डेय, ब्रजेश केशरी, जितेन्द्र पाण्डेय, वारिस अली, बुद्धी नारायण पाण्डेय, अशोक चौबे, अवधेश मिश्रा, योगेश पाण्डेय, भूपेन्द्र नाथ मिश्रा, आशु दीक्षित, मुकेश सिंह आदि सेंकड़ों समर्थको के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया गया।

(मकसूद अहमद ब्यूरो सोनभद्र )

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें