[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




दलितों का हक छीन कर सामंतवाद को बढ़ावा दे रही भाजपा सरकार

इसके पश्चात हरदोई कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कार्यालय पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया।

हरदोई, 18 मार्च 2023 (यूटीएन)।  जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी व जिला अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस द्वारा उत्तर प्रदेश जमींदारी उन्मूलन एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 में अनुसूचित जाति एवम जनजाति के भूमि विक्रय नियमों को समाप्त किये जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट में कांग्रेसजनों ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रेषित किया। इसके पश्चात हरदोई कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कार्यालय पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस पार्टी की सरकार ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के हितों को ध्यान में रखते हुए और उन्हें भूमिहीन होने से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश जमींदारी उन्मूलन एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 कानून बनाया था।
इसके तहत एक सीमित रकबा (3.125 एकड़) से अधिक कृषि भूमि यदि अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लोग विक्रय करना चाहते हैं तो उन्हें जिलाधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। परन्तु समाचार माध्यमों के माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि यूपी योगी आदित्यनाथ जी की सरकार कांग्रेस सरकार द्वारा बनाये गए उक्त कानून को निष्क्रिय करने जा रही है। जो कि दलितों का हक छीनकर सामंतवादी व्यवस्था को लागू करने का प्रयास है। जिला अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकारों द्वारा कुछ उद्योगपतियों को सम्पूर्ण भारत बेचने व सौंपने की साजिश रची जा रही है। उसका जीता जागता प्रमाण है भाजपा सरकार द्वारा उक्त अधिनियम को समाप्त करना। योगी और मोदी सरकारें हम दो हमारे दो के तहत अडानी और अम्बानी को देश का कण कण सौंपने की कोशिश कर रही हैं।
जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह ने कहा कि इस कानून के समाप्त होते ही अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोग पूरी तरीके से भूमिहीन हो जाएंगे और सरकार के दबाव में दलित वर्ग के पास जो थोड़ी बहुत कृषि भूमि है वह भी औने पौने दाम पर डरा धमकाकर हम दो हमारे दो को सौंप दी जाएगी। इससे पूर्व भी प्रदेश की गैर कांग्रेसी सरकारों ने यह कानून समाप्त करने की कोशिश की थी जिसका उस समय भी कांग्रेस पार्टी ने सदन से सड़क तक विरोध किया था। इस अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत वर्मा, जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह, जिला महासचिव अजीत सिंह चंदेल, जिला कोषाध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्र, शहर उपाध्यक्ष रवींद्र मिश्रा, शहर महासचिव भुवनेश प्रताप सिंह, शहर महासचिव शिव कुमार सिंह राठौर, शहर सचिव अनिल कुमार, जिला सचिव इस्लाम गाजी, हरियावां ब्लॉक उपाध्यक्ष मोरध्वज, वार्ड अध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, बृजेश कुमार, अजयपाल, राजेन्द्र आदि नेता मौजूद रहे।
स्टेट- ब्यूरो, (तेजस्वी प्रताप सिंह) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें