[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




देश में प्राकृतिक आपदाओं से एक साल में दो हजार लोगों की मौत

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं की वजह से जहां देश में 1997 लोगों की मौत हुई है, साथ ही 30,615 पशुओं की भी जान गई।

नई दिल्ली, 14 मार्च  2023 (यूटीएन)। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं की वजह से जहां देश में 1997 लोगों की मौत हुई है, साथ ही 30,615 पशुओं की भी जान गई। आपदाओं की वजह से 18,54,901 हेक्टेयर फसलें भी तबाह हुई हैं। देश में प्राकृतिक आपदाओं की वजह से साल 2022-23 में कुल 1997 लोगों की जान गई। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं की वजह से जहां देश में 1997 लोगों की मौत हुई है, साथ ही 30,615 पशुओं की भी जान गई। आपदाओं की वजह से 18,54,901 हेक्टेयर फसलें भी तबाह हुई हैं।
उल्लेखनीय है कि भारत जलवायु परिवर्तन से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शामिल है,  जिसकी वजह से यहां प्राकृतिक आपदाओं में बढ़ोतरी होगी। एशिया पैसिफिक डिजास्टर रिपोर्ट 2021 में दावा किया गया था कि भारत की गरीब तबके की 60 फीसदी आबादी पर बीमारी, प्राकृतिक आपदाओं का खतरा मंडरा रहा है। आशंका है कि साल 2040 तक कमजोर तबके की करीब 71 फीसदी आबादी जलवायु परिवर्तन के कारण आने वाली आपदाओं का शिकार हो जाएगी।
केंद्रीय मंत्री ने ये भी बताया कि जम्मू कश्मीर में बीते पांच सालों में करीब 1547 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने बताया कि जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, साल 2017-18 से लेकर जनवरी 2022 तक राज्य में 1547.87 करोड़ का निवेश आया है।
विशेष संवाददाता, (प्रदीप जैन) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें