खेकड़ा, 09 अप्रैल 2025 (यूटीएन)। सुन्हैडा की एक महिला को उसके पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। घायल अवस्था में महिला कोतवाली पहुंची। पुलिस ने उपचार दिलाया। साथ ही आरोपी पति की तलाश की जा रही है।
सुन्हैडा गांव में विवाहिता रेखा परिवार के साथ रहती है। मंगलवार की बीती रात उसका पति के साथ घरेलू समस्या पर विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने तभी डंडे से उसकी पिटाई कर दी।
फिर धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया। महिला रात में ही कोतवाली पहुंची। पुलिस को अपनी व्यथा सुनाई। पुलिस ने महिला को उपचार दिलाया। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |
https://whatsapp.com/channel/0029Vb2UvWqF6sn60vLaPk1t