[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




चुनाव में भारी बहुमत दिलाने के साथ ही चौ जयंत सिंह कराएंगे युवाओं व किसानों की समस्याओं का समाधान

रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि, किसान मजदूरों के हकों के लिए रालोद पहले की तरह ही लडाई लडती रहेगी।

बिनौली, 16 फरवरी 2024 (यूटीएन)। रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि, किसान मजदूरों के हकों के लिए रालोद पहले की तरह ही लडाई लडती रहेगी। कहा कि, भाजपा रालोद का गठबंधन प्रदेश में सर्वाधिक जीत हासिल कर इतिहास रचेगा।चौ नीरपाल सिंह गुरुवार को रंछाड गांव में कृष्णपाल भूप के आवास पर पत्रकार वार्ता कर रहे थे। रालोद नेता चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि, इस बार भारी बहुमत से भाजपा व सहयोगी दलों की सरकार बनेगी।
साथ ही रालोद सुप्रीम चौ जयंत सिंह केंद्र सरकार में शामिल होकर सबसे पहले किसानों की समस्याओं का समाधान व युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि रालोद आज भी किसान मजदूरों की सच्ची हितैषी पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अफवाहों पर ध्यान ना देकर लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने के लिए जुटने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने बागपत लोकसभा क्षेत्र से डा राजकुमार सांगवान को रालोद प्रत्याशी बनाये जाने पर रालोद सुप्रीम चौ जयंत सिंह का आभार भी जताया। वार्ता के दौरान खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर, पूर्व प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह, कृष्णपाल भूप, मा तिलक राम, राजपाल हट्टी, तेजपाल सिंह, मा शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें