हरदोई, 19 मार्च 2023 (यूटीएन)। हरदोई भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र शक्ति के जिला अध्यक्ष अरविन्द मौर्या अपनी निश्चित दिन पर आज जहानीखेड़ा में बैठे भूख हड़ताल जारी हुई है अगर समस्याओं का समाधान नही हुआ तो पूरे प्रदेश में शुरू होगा अनशन मीडिया से बात करते हुए जिला अध्यक्ष अरविन्द मौर्या शासन प्रशासन पर जमकर निशाना साधते हुए बोले आज किसान अपनी समस्याओं को लेकर इधर उधर भटक रहा है किसानों की कोई सुनने बाला नही है आज किसान कर्ज तले दबा हुआ है। इसी तरह किसी भी किसान की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान आर्थिक स्थिति से कमजोर होता हुआ चला जाएगा इसकी वजह शासन प्रशासन के जिम्मेदार भ्रष्ट अधिकारी होंगे जिसकी वजह से किसानों को दर-दर भटकना पड़ रहा है।
अभी अधिकारी हमारी सुनने के लिए तैयार नहीं है वही जिला अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हम सभी किसान एकजुट होकर इन छोटी-छोटी किसान पंचायतों को उग्र आंदोलन में बदल देंगे पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है इसी के चलते आज भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा वही मीडिया से बात करते हुए जिला अध्यक्ष ने बताया कि यदि उनकी जान-मान को कोई भी हानि होती है तो इसका जिम्मेदार शासन और प्रशासन होगा इसी के साथ भूख हड़ताल में पवन कुशवाहा जिला महासचिव कपिल मौर्य जिला मीडिया प्रभारी रामप्रकाश मौर्य तहसील अध्यक्ष शाहबाद अरविंद कुशवाहा युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद रेहान ब्लॉक अध्यक्ष पिहानी आदि किसान साथी मौजूद रहे।
स्टेट- ब्यूरो, (तेजस्वी प्रताप सिंह) |