[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




भाजपा सरकार में किसान मजदूर और आमजन त्रस्त : चौ नीरपाल सिंह

रालोद खेल प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरपाल सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के दबाव में किसानों का शोषण कर रही है।

दोघट, 18 मार्च 2023 (यूटीएन)। रालोद खेल प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरपाल सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के दबाव में किसानों का शोषण कर रही है। वे पुसार में पत्रकार वार्ता कर रहे थे | रालोद नेता ने कहा कि, ग्रामीण क्षेत्र में सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन नहीं दे रही है। भाजपा सरकार में किसान  मजदूर और आमजन त्रस्त है। गन्ना किसानो को निजी मिलों द्वारा बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है।
साथ ही भाजपा लोकतंत्र का हनन कर रही है। विपक्ष के नेताओं पर फर्जी मुकदमे लगाकर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।  उन्होंने भाजपा सरकार को नसीहत दी और कहा, अन्नदाताओं का सम्मान करना चाहिए और फसलों का वाजिब दाम देना चाहिए। इस समय बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को जो नुकसान हो रहा है उसका मुआवजा मिलना चाहिए, किसानों ने जो कर्ज ले रखे हैं गन्ना भुगतान नहीँ होने तक ब्याज में छूट मिले। इस दौरान राजू तोमर सिरसली, विनोद खेडा, जसवीर, सचिन पंडित आदि मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें