[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




अरोड़ा बिरादरी ने बेसहारा पशुओं के लिए जल सेवा की शुरूआत

मानवता की सेवा करना ही अरोड़ा बिरादरी का मुख्य लक्ष्य : राजिंदर वधवा

पंजाब, 05 जून 2023 (यूटीएन)। मानवता की सेवा करना ही अरोड़ा बिरादरी का मुख्य लक्ष्य है तथा सेवा करने से ही म् ान को सुकून मिलता है। उक्त विचार अरोड़ा बिरादरी के सरप्रस्त राजिंदर वधवा ने अरोड़ा बिरादरी की ओर  से बेसहारा पशुओं के लिए शहरी अध्यक्ष राजिंदर छाबड़ा के जन्मदिन को अनोखे ढंग से मनाते हुए जल सेव् ाा की शुरूआत करने के अवसर पर प्रकट किए। इससे पहले पीने वाले पानी की गाड़ी को हरी झंडी देकर रवाना किया गया। इस मौके पर शहरी अध्यक्ष राजिंदर छाबड़ा व जिलाध्यक्ष सोनू अरोड़ा ने कहा कि।
अरोड़ा बिरादरी की ओर से पिछले लंबे समय से जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की पढ़ाई का खर्चा, जरूरतमंद परिवारों की शादियां करवाना, मैडीकल चैकअप कैंप, पौधारोपण जैसे प्रकल्प जारी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी पिछले चार सालों की भांति बेसहारा पशुओं के लिए जल सेवा निरंतर की जाती है। उन्होंने कहा कि लगातार 100 दिन तक यह जल सेवा जारी रहेगी। अरोड़ा बिरादरी को एकजुट करके अरोड़ा बिरादरी भवन का निर्माण जल्द मोगा में करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण करके उनकी सांभ संभाल भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अरोड़ा बिरादरी के परिवारों को एकजुट करके एक परिवार मिलन समारोह भी जल्द करवाया जाएगा।
इस मौके पर सरप्रस्त अशोक धमीजा, सरप्रस्त विजय भूषण टीटू, जिलाध्यक्ष अरविंदर सिंह कानपुरिया, चेयरमैन सुभाष ग्रोवर, जिला इंचार्ज सोनू अरोड़ा, सिटी अध्यक्ष राजिंदर छाबड़ा, यूथ चेयरमैन साहिल अरोड़ा, यूथ अध्यक्ष रोमी ग्रोवर, सोनू मिड्ढा, बिंदू सचदेवा, लखजीत अरोड़ा, हरपाल बत्तरा, हरीश तनेजा, नीलू, गौरव चावला, टोनी, हरीश कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। मोगा की दाना मंडी में बेसहारा पशुओं को पीने वाले पानी के लिए जल सेवा की गाड़ी को हरी झंडी देकर रवाना करते हुए अरोड़ा बिरादरी के सरप्रस्त राजिंदर वधवा,सरप्रस्त  अशोक धमीजा, सरप्रस्त विजय भूषण टीटू, जिलाध्यक्ष अरविंदर सिंह कानपुरिया, चेयरमैन सुभाष ग्रोवर, जिला इंचार्ज सोनू अरोड़ा, सिटी अध्यक्ष राजिंदर छाबड़ा, यूथ चेयरमैन साहिल अरोड़ा, यूथ अध्यक्ष रोमी ग्रोवर व अन्य।
पंजाब- स्टेट ब्यूरो,( हैप्पी ढंड ) ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें