[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




अपना घर आश्रम में प्रभु जी की सेवा से आत्मिक आनंद की अनुभूति : अभिमन्यु गुप्ता

72 स्त्री पुरुषों की मधुमेह की निशुल्क जांच व आश्रम में अशक्तों को कराया भोजन

अमींनगर सराय, 02 मई 2023 (यूटीएन)। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े समाजसेवी लॉ अभिमन्यु गुप्ता दंपति ने शादी‌ की 48 वीं वर्षगांठ के अवसर पर समारोह के बदले सेवा का मार्ग अपनाते हुए लायंस वेणु नेत्र चिकित्सा केंद्र में 72 स्त्री पुरुषों के मधुमेह की निशुल्क कराई जांच |
तथा असहाय व अक्षम लोगों के लिए बने अपना घर आश्रम में सेवा करते हुए उन्हें भोजन कराया | इस अवसर पर अभिमन्यु गुप्ता एवं संतोष गुप्ता को सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की तथा उनके दीर्घायु जीवन की कामनाओं के साथ अपना घर आश्रम अमीनगर सराय में वहां निवास करने वाले प्रभु जी को भोजन प्रसादी कराई गई | इस अवसर पर अभिमन्यु गुप्ता ने कहा, अपना घर आश्रम में सेवा करके अविस्मरणीय आत्मिक आनंद की अनुभूति होती है |
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें