[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की पश्चिमी उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बागपत के पदाधिकारी हुए सम्मानित

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पश्चिम उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन गाजियाबाद में किया गया

बागपत, 17 फरवरी 2024 (यूटीएन)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पश्चिम उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन गाजियाबाद में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि व राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने चेतावनी दी कि, यदि जीएसटी और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों का उत्पीड़न किया, तो केंद्रीय वित्त मंत्री तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायत करते हुए कार्रवाई कराई जाएगी। प्रदेश के पदाधिकारियों और पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले से आए जिलाध्यक्षों की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि।
जीएसटी और फूड के अधिकारियों द्वारा जो भी व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, वह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसकी शिकायत वित्त मंत्री भारत सरकार एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा, जितने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ता व्यापारी व पदाधिकारी हैं सभी इस बात को ध्यान में रखें कि, अगर कोई भी अधिकारी किसी का उत्पीड़न करता है तो उसका नाम लिखकर और उसका डिपार्टमेंट लिखकर हमको भेजा जाए। कहा कि,  ज्ञात रहे व्यापारी प्रदेश सरकार और भारत सरकार की रीड की हड्डी हैं।
बागपत के जिलाध्यक्ष व्यापारी नेता भूपेश बब्बर ने कहा कि, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का परिवार दिन-प्रतिदिन उत्तर प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों में भी बढ़ता जा रहा है और प्रत्येक व्यापारी की समस्याओं के लिए संगठन तत्पर रहता है । राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल द्वारा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व्यापारी नेता भूपेश बब्बर जिला महामंत्री अनुराग मोहन जैन महिला विंग की जिलाध्यक्षा वंदना गुप्ता जिला महामंत्री डॉक्टर बबीता खोखर जिला संगठन मंत्री संगीता दांगी की कार्यशैली को देखते हुए उन्हें पुष्प माला और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें