[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




तीन बच्चों की मां 3 बच्चे के पिता के साथ फरार, गांव में चर्चा का बाजार गर्म

चंडी थाना क्षेत्र के एक गांव से अजीब मामला सामने आया है। जहाँ तीन बच्चों की मां 3 बच्चे के पिता साथ फरार हो गयी। घटना के बाद गांव में चर्चा का बाजार गर्म है |

नालंदा, 13 मार्च 2023 (यूटीएन)। चंडी थाना क्षेत्र के एक गांव से अजीब मामला सामने आया है। जहाँ तीन बच्चों की मां 3 बच्चे के पिता साथ फरार हो गयी। घटना के बाद गांव में चर्चा का बाजार गर्म है | लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं | महिला का पति दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। इसी का फायदा उठाकर पड़ोस के युवक से उससे जान पहचान के बाद नजदीकियां बढ़ गयी | बात चीत के बाद दोनों साथ जीने मरने की कसमें खाने लगा | इसी बीच होली के दौरान मायके जाने की बात कह महिला अपनी छोटी बच्ची को लेकर युवक के साथ फरार हो गया |
महिला जब कई दिनों तक अपने पति से बात नहीं तो उसने ससुराल के लोगों को फोन कर जानकारी ली | तो ससुराल वालों ने बताया कि वह मायके तो आयी ही नहीं है | इसके बाद मामले का उजागर हुआ | उधर महिला का पति और युवक की पत्नी थाना पहुंच कर गुहार लगायी | दोनों का आरोप है कि युवक पहले भी दो-तीन महिलाओं को झांसा दे लेकर भाग चुका है। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि महिला का पता चल गया है। पुलिस उसे बरामद करने चली गयी है | महिला के आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा |
बिहार – स्टेट ब्यूरो,( प्रणय राज) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें