Wednesday, March 12, 2025

National

spot_img

घर-घर कुंभ जल वितरण अभियान, 40 हजार घरों तक पहुंचेगा पवित्र जल

मुबारिकपुर की सामाजिक संस्था केटी विंग ने जनपद में घर-घर निशुल्क कुंभ जल और प्रसाद वितरण अभियान की शुरुआत कर दी है।

खेकड़ा, 07 मार्च 2025 (यूटीएन)। मुबारिकपुर की सामाजिक संस्था केटी विंग ने जनपद में घर-घर निशुल्क कुंभ जल और प्रसाद वितरण अभियान की शुरुआत कर दी है। गुरुवार से शुरू हुए इस अभियान में ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ पवित्र जल और प्रसाद ग्रहण किया। केटी विंग के संस्थापक कपिल त्यागी ने बताया कि,
संस्था ने बागपत के विभिन्न गांवों से 32 बुजुर्गों और महिलाओं को कुंभ स्नान के लिए ले जाकर पुण्य लाभ दिलाया। वहां से टैंकरों में गंगा जल लाकर बागपत के विभिन्न मंदिरों और घरों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया गया। जल और प्रसाद को विशेष पैकेटों में तैयार कर घर-घर वितरण किया जा रहा है।
संस्था के अनुसार, 25 हजार लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कर कुंभ जल और प्रसाद प्राप्त करने की इच्छा जताई थी। बाद में बढ़ती मांग को देखते हुए यह संख्या 40 हजार तक पहुंच गई। बताया कि, होली से पहले तक यह जल और प्रसाद बागपत के सभी पंजीकृत घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। वितरण से पहले बागपत के 21 प्रमुख शिव मंदिरों में इस पवित्र जल से जलाभिषेक भी किया गया। श्रद्धालुओं ने कुंभ जल पाकर धार्मिक आस्था और भावनात्मक आनंद व्यक्त किया।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES