[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




समान नागरिक संहिता लागू कराने को लेकर भाजपा नेता ने यज्ञ में दी आहुतियां

जिसमें भाजपा सरकार से देश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए प्रेरित करने हेतु आहुतियां दी गई |

दोघट, 11 मार्च 2023 (यूटीएन)।  आजमपुर मुलसम गांव में भाजपा के जिला महामंत्री सुभाष के आवास पर यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा सरकार से देश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए प्रेरित करने हेतु आहुतियां दी गई | इस अवसर पर भाजपा नेता सुभाष ने बताया कि, समान कानून को लेकर बहुत से भ्रम फैलाये गए हैं| लोगों के सामने जब समान विधान का प्रारूप आएगा, तभी सत्य जानकर लोगों का भ्रम दूर होगा | कहा कि, मुस्लिम समाज में यह भ्रान्ति फैलाई गई है कि, वे निकाह नहीं कर पाएंगे |
अंतिम संस्कार में बाधा आएगी तथा उन्हें अपनी परम्परा छोड़नी पड़ेगी, जबकि समान नागरिक सहिंता से इन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा | समान नागरिक सहिंता केवल न्याय का मामला है | आज तक किसी भी सरकार ने इस विषय पर कोई पहल नहीं की | कहा कि, सरकार को देश की एकता और अखंडता को कायम रखते हुए समान नागरिक सहिंता को अविलम्ब लागू करना चाहिए | इस मौके पर प्रवीण कुमार, पवन कुमार, महेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, श्रीकुमार, राजीव कुमार, सतीश कुमार, रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे |
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें