[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




सिद्धचक्र महामंडल विधान, श्रद्धालुओं ने किए 1024 अर्घ्य समर्पित

बिनौली, 06 मार्च 2023 (यूटीएन)। बरनावा के दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर में हो रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान में श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के साथ 1024 अर्घ्य चढ़ाए। विधानचार्य ब्रह्मचारी प्रदीप पीयूष ने कहा कि, इस बार के महापर्व में भव्य जीवों के पुण्य उदय से आठ दिन की जगह नौ दिन हमे अष्टह्निका पूजा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
बताया कि, सम्पूर्ण सिद्धचक्र महामंडल विधान में 2040 फल समर्पित किये जाते हैं।
जो सिद्धचक्र महामंडल विधान में क्रमसार अष्टगुन विधान, षोडश गुनानवित विधान, चौषट रिद्धि विधान, आश्रव दहन विधान, कर्म दहन विधान, पंच परमेष्ठी विधान, एवं सहस्रनाम विधान के रूप में सम्पन्न किए जाते हैं। आज आठवां दिन होने पर सहस्रनाम विधान के माध्यम से एक हज़ार चौबीस अर्घ्य महामारी के निवारणा एवं सांसारिक सुख वैभव की प्राप्ति, सभी भव्य आत्माओं को प्राप्त हो, इस उद्देश्य के साथ समर्पित किए गए। इस अवसर पर बादामी देवी जैन, कृष्णा देवी जैन, सरिता जैन, पूनम जैन, विशांत जैन, संदीप जैन, पंकज जैन, मुकेश जैन आदि मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें