[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




शिकोहपुर गाँव में भी आजीवन सदस्यों की पंचायत में जेवी कालेज में नई प्रबंध समिति के विरोध का फैसला

तहसील क्षेत्र के शिकोहपुर गांव में भी नगर की प्रमुख संस्था जनता वैदिक कॉलेज के आजीवन सदस्यों की हुई पंचायत |

बड़ौत, 10 मार्च 2023 (यूटीएन)।  तहसील क्षेत्र के शिकोहपुर गांव में भी नगर की प्रमुख संस्था जनता वैदिक कॉलेज के आजीवन सदस्यों की हुई पंचायत | आजीवन सदस्यों को सूचना के अभाव में तथा चुनाव के बिना ही नई प्रबंध समिति गठित किए जाने का आरोप लगाते हुए सर्वसम्मति से विरोध का फैसला लिया गया | पंचायत में आरोप लगाया गया कि, कुछ सदस्यों ने संस्था के चुनाव के बिना तत्वों को छुपाते हुए नई प्रबंधन समिति का गठन कराकर समिति पर कब्जा जमा लिया है, इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा |
पंचायत की अध्यक्षता चौ ओमवीर सिंह ने की तथा संचालन चौ भोपाल सिंह ने किया | पूर्व प्रधान मदन सिंह एवं चौधरी रणबीर सिंह ने कहा कि, लगभग 22 हजार सदस्य मतदाता आजीवन सदस्य हैं, ऐसे में शासन प्रशासन व अधिकारियों को गुमराह करने का काम किया गया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा | पंचायत में मुख्य रूप से चौ रणबीर सिंह चौ महिपाल सिंह चौ सहदेव सिंह बेधड़क चौ रविंदर सिंह ग्राम प्रधान वीरपाल सिंह अमित तंवर आदि मौजूद रहे |
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें