[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




संजय सिंह सहित आम आदमी पार्टी के नेता झूठ भ्रम फैलाने की मशीन हैं

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि यह तो दिल्ली एवं देश की जनता भली भांति जानती है कि

नई दिल्ली, 03 मई 2023 (यूटीएन)।  दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि यह तो दिल्ली एवं देश की जनता भली भांति जानती है कि संजय सिंह सहित आम आदमी पार्टी के नेता झूठ भ्रम फैलाने की मशीन हैं पर इस बार तो इन्होने हद कर दी और जो ई.डी. ने पत्र में लिखा ही नहीं वह मजमून पढ़ दिया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि आज आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने एक पत्रकार वार्ता में एक कागज दिखा कर झूठा दावा किया कि जांच एजेंसी ई.डी. ने सांसद सिंह से पत्र लिखकर माफी मांगी है और कहा है कि।
उनका नाम ई.डी. ने चार्जशीट में गलती से लिख दिया है। सचदेवा ने इस पत्रकार वार्ता के बाद पूरी आम आदमी पार्टी ई.डी. एवं केन्द्र सरकार पर हमलावर हो गई पर जैसे ही ई.डी. का पत्र सार्वजनिक हुआ तो संजय सिंह से अरविंद केजरीवाल एवं सौरभ भारद्वाज तक सबका झूठ जगजाहिर हो गया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि ई.डी. का पत्र पढ़कर साफ प्रतित होता है कि या तो आम आदमी पार्टी नेताओं को पढ़ना नही आता या यह लोग इतने मक्कार हैं कि जनता को गुमराह करने के लियें किसी भी हद तक जा सकते हैं जैसा आज सौरभ भारद्वाज ने संजय सिंह के साथ मिल कर किया।
सचदेवा ने कहा है कि ई.डी. के वकील ने अपने पत्र में केवल एक जगह संजय सिंह का नाम टाइप गलती से आने की बात स्वीकारी है और वो गलती ई.डी. ने संजय सिंह के नोटिस से पहले सुधार दी थी। इससे यह स्पष्ट है कि सांसद संजय सिंह का नाम ई.डी. चार्जशीट का भाग है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि अगर संजय सिंह एवं आम आदमी पार्टी नेताओं ने ई.डी. वकील का पत्र पढ़ा होता तो उनको मालूम होता कि ई.डी. वकील ने उन्हें बरी नहीं किया है बल्कि उनसे कहा है कि मामला अदालत की संज्ञान में है ऐसे में बेहतर होगा वह मीडिया बयानबाजी एवं ट्रायल ना करें और अपना कानूनी नोटिस वापस लें।
विशेष संवाददाता, (प्रदीप जैन) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें