खेकड़ा,18 मई 2025 (यूटीएन)। कस्बे के सनातन धर्म ठाकुरद्वारा मंदिर में रविवार को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष बिजेन्द्र गुप्ता ने पूजा अर्चना की। उन्होंने भगवान की प्रतिमाओं के दर्शन किए। कहा कि, पूरे विश्व में सनातन की जयजयकार हो रही है। भारत विश्व गुरू के रूप में एक ताकत बनकर उभरा है।
सनातन धर्म ठाकुरद्वारा मंदिर में मूर्तियो की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने रविवार को दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष बिजेन्द्र गुप्ता पहुंचे। उन्होने मंदिर में पूजा अर्चना की। भगवान की प्रतिमाओं के समक्ष सिर झुकाया। कहा कि पूरी दुनिया आज सनातन की ताकत को पहचान रही है।
राम कृष्ण के देश ने दुनिया को सत्य और ज्ञान का संदेश दिया है। विश्व गुरू भारत संसार में एक ताकत बनकर उभरा है। इस दौरान जितेन्द्र सिंघल, विपुल गुप्ता, गौतम कौत्स, पुनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |