Sunday, June 29, 2025

National

spot_img

गुरु गोरखनाथ महापर्व, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की दृढ़ता ही नाथ सम्प्रदाय के हठयोग का प्रमाण

गोरखधंधा श्री गुरु गोरक्षनाथ की रहस्यमय विद्या है, लेकिन कुछ अज्ञानी इसे तस्करी और चोर बाजारी के लिए प्रयोग कर रहे है जो निन्दनीय है।

छपरौली,12 मई 2025 (यूटीएन)। क्षेत्र के गाँव लूम्ब में स्थित उपाध्याय ध्यान केन्द्र में उपाध्याय समाज द्वारा श्री गुरु गोरक्षनाथ महापर्व मनाया गया। पर्व का प्रारम्भ यज्ञ से हुआ। उत्सव में नाथ सम्प्रदाय के इतिहास, योग, नाथ पंथ की शिक्षा व दीक्षा एवं श्री गुरु गोरक्षनाथ के जीवन पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। उत्सव में अतिथियों को फूल-माला व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में आमन्त्रित केटी विंग के संस्थापक कपिल त्यागी ने कहा बंटोगे तो कटोगे का उद्घोष करने वाले नाथ सम्प्रदाय के महन्त मुख्यमन्त्री योगी आदित्य नाथ की दृढ़ता नाथ पंथ के हठ योग का प्रमाण है। कहा कि, गोरखधंधा श्री गुरु गोरक्षनाथ की रहस्यमय विद्या है, लेकिन कुछ अज्ञानी इसे तस्करी और चोर बाजारी के लिए प्रयोग कर रहे है जो निन्दनीय है। विशिष्ट अतिथि संजोग उपाध्याय ने कहा, श्री गुरु गोरक्षनाथ महापर्व हम नाथ सम्प्रदाय के व्यक्तियों में एक आलोकित ऊर्जा का संचार करता है।

उन्होंने कहा,नाथ सम्प्रदाय सनातन धर्म की एकता और अखंडता का प्रतीक है। महापर्व के प्रेरणा स्रोत समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय ने कहा ,श्री गुरु गोरक्षनाथ का जन्म और सिद्धियाँ पूर्णतः वैज्ञानिक हैं। नाथ सम्प्रदाय के सन्यासियों को शास्त्रों के साथ शस्त्र शिक्षा अनिवार्य है। श्री गुरु गोरक्षनाथ का हठ योग लक्ष्य प्राप्त करने का मूल मंत्र है। अध्यक्षता संसार सिंह उपाध्याय और संचालन एड रविकुमार ने किया।

रक्षिता, मधू, प्रिया उपाध्याय, कौशल, सुनीता, सोमपाल, प्रदीप कुमार उपाध्याय, राहुल कुमार, हरेन्द्र, डॉ राजीव उपाध्याय, योगेन्द्र सरोहा, जितेन्द्र कुमार बली, अमित कुमार हुड्डा, सोनू चौहान, उत्सव, अरविन्द कुमार, जय कुमार, सुरेश, चन्द्रपाल, माल, राजीव, नरेश आदि उपस्थित रहे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES