Sunday, June 29, 2025

National

spot_img

भव्य कलश यात्रा के साथ ही शनिदेव मंदिर में पांच दिवसीय समारोह शुरू, होगी खाटू श्याम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

मंदिर परिसर से प्रारम्भ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गो का भ्रमण किया, कई स्थानों पर यात्रा पर पुष्पों की वर्षा की गई, मंदिर परिसर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान हुए।

खेकड़ा,05 मई 2025 (यूटीएन)। कस्बे में गौशाला परिसर में स्थित शनि मंदिर में पांच दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह रविवार को गणेश पूजन के साथ शुरू हुआ। बैंड बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
महंत प्रेमदास महाराज के सानिध्य में रविवार को गौशाला परिसर के शनि मंदिर में भगवान् खाटू श्याम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पांच दिनी प्रोग्राम शुरू हो गये। सबसे पहले गणेश पूजा की गई। गणपति भगवान से आयोजन प्रारम्भ करने की विधिवत् अनुमति मांगी गई। इसके बाद बैंड बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
इसमें नए परिधानों में शीश पर कलश धारण किए महिलाएं शामिल रही। यात्रा ने मंदिर परिसर से प्रारम्भ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गो का भ्रमण किया। कई स्थानों पर यात्रा पर पुष्पों की वर्षा की गई। मंदिर परिसर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान हुए।
यज्ञाचार्य पंडित सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि, आयोजन 8 मई तक चलेगा। रोजाना विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। आठ मई को भंडारा होगा। यात्रा संचालन में डा रविन्द्र त्यागी, कर्णपाल गोस्वामी, पं सुशील अत्रिश, अशोक गुप्ता, चन्द्रदत्त शर्मा, बिटटू वर्मा आदि ने सहयोग दिया।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES