खेकड़ा, 12 मार्च 2025 (यूटीएन)। कस्बे की बडी मान्यता की सिद्ध पीठ घीसा संत दरबार में होली पर्व के चलते धार्मिक कार्यक्रम सत्संग, भजन, कीर्तन के साथ होली मेला शुरू हो गया। मेले मे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब एवं उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न प्रांतो से साधु संतो व भक्तों का आगमन हुआ।
घीसा संत दरबार मे होली पर्व के चलते धार्मिक कार्यक्रम सत्संग, भजन, कीर्तन के साथ बुधवार को विधिवत होली मेले का शुभारम्भ हो गया। महंत देवेन्द्र दास महाराज के सानिध्य मे घीसा संत के जीवन पर आधारित ग्रंथ साहेब के पाठ के साथ रात्रि मे सत्संग, भजन, कीर्तन हुआ, इसमे हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली आदि विभिन्न प्रांतो से आये श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ कर धर्म लाभ उठाया।
मान्यता है कि, जो भी श्रद्वालु गद्दी पर मत्था रखते हैं, उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। सत्संग में महंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि, आज मनुष्य ,धन लोभी हो गया है। वह भगवान को भूलता जा रहा है, जिस कारण मनुष्य का जीवन दुखदायी होता चला जा रहा है। मनुष्य को कुछ समय भगवान की भक्ति मे भी लगाना चाहिए। गुरूवार को हवन यज्ञ, प्रवचन एवं भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |