[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




रालोद प्रत्याशी के साथ भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की परिचय बैठक

ऐतिहासिक व रिकॉर्ड मतों से जीत के लिए कार्य करने का आह्वान

बागपत, 08 मार्च 2024 (यूटीएन)। भाजपा के जिला कार्यालय पर एनडीए व आरएलडी के संयुक्त प्रत्याशी डॉ राजकुमार सागंवान ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ परिचय बैठक की ,जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय द्वारा की गई। भाजपाइयों ने डा राजकुमार सांगवान का फूल मालाओं से स्वागत किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए डॉ राजकुमार सागंवान ने कहा कि, पीएम नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के लिए समर्पण भाव की सोच के साथ जनकल्याणकारी कार्य कर रहे हैं।
ऐसे ही मुझे भी क्षेत्र के लिए समर्पण भाव से जनता के बीच रहकर कार्य करने हैं।कहा कि, चौबीस घंटे समाज की सेवा के लिए मेरे पास समय है। कहा कि, मुझे उम्मीद नहीं थी कि, मुझे ऐसा अवसर भी मिलेगा। देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौ चरण सिंह को भारतरत्न से सम्मानित किया, जो समाज के लिए गर्व की बात है। रालोद द्वारा घोषित प्रत्याशी डॉ सांगवान ने कहा, किसानों के मसीहा पूर्व पीएम चौ चरण सिंह तथा किसानों के नेता चौधरी अजीत सिंह ने बागपत लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया है, ऐसे में मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को आरएलडी के मुखिया चौधरी जयंत सिंह ने प्रत्याशी बनाया है। मैं उनका हमेशा ऋणी रहूंगा, जिन्होंने मुझे बहुत बड़ा अवसर दिया है।
कहा,मुझे उम्मीद नहीं थी कि इतना बड़ा चुनाव लड़ना पड़ेगा। कहा कि मैं अकेला चुनाव नहीं लड़ सकता, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे लिए अहम है। सभी के सहयोग से लोकसभा चुनाव लड़ना है। आप सब मेरा हौसला व ताकत देने का काम करें। मुझे क्षेत्र की सेवा करनी है। सभी क्षेत्रवासियों के बीच में रहकर कार्य करूंगा। भाजपा के लोकसभा प्रभारी डॉ अशोक नागर ने कहा कि ,लोकसभा चुनाव हमने पहले भी कार्यकर्ताओं के बल पर जीते हैं,अबकी बार भी 2014 व 2019 के चुनाव से अधिक वोटों से 2024 का चुनाव जीतना है। कहा कि, चौधरी चरण सिंह सभी वर्ग के नेता थें।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य डॉ जयकुमार सरोहा ने लोकसभा प्रत्याशी डॉ राजकुमार सागंवान से कहा कि, भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के सम्मान की रक्षा करनी है। जब भी भाजपा कार्यकर्ता आपसे मिलने जाये उनके सम्मान का हमेशा ध्यान रखा जाए। उन्होंने जयंत चौधरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि ,बागपत लोकसभा को उन्होंने अनुभवी प्रत्याशी दिया है।कहा, बागपत लोकसभा सबसे अधिक वोटों से जीतेगी। राज्य मंत्री केपी मलिक ने कहा कि जो शीर्ष नेतृत्व ने निर्णय लिया है उसका हम सबको पालन कर गंठबंधन प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा वोटों से जिताना है‌। भाजपा सबका साथ सबका विकास के साथ कार्य करती है। दोनों दल मिलकर सभी वर्गों के लिए विकास कार्य करेंगे।
उन्होंने प्रत्याशी डॉ राजकुमार सांगवान को सरल स्वभाव का व्यक्ति बताया। भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी डॉ चन्द्रमोहन ने कहा कि बागपत लोकसभा को शानदार प्रत्याशी मिला है। एनडीए व आरएलडी गठबंधन की प्रत्याशी की उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी जीत बागपत लोकसभा की होगी।कार्यकर्ताओं को लापरवाही नहीं करनी है।बागपत लोकसभा में चुनाव नहीं बचा है ,क्योंकि हमेशा आमने-सामने लड़ने वाली पार्टियां एक हो गई हैं। हम सबको ऊर्जा के साथ पार्टी प्रत्याशी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लोकसभा चुनाव जीतना है। जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने बैठक में आये सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता लोकसभा की तैयारी में जुट जाएं।
मेहनत से कार्य करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं।संचालन जिला महामंत्री सरिता चौधरी ने किया। पूर्व विधायक व लोकसभा संयोजक जितेन्द्र सतवाई, लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष गाजियाबाद सत्यपाल प्रधान ,पूर्व चेयरमैन डॉ अमित राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, सुदेश चौहान, आरएलडी जिलाध्यक्ष रामपाल धामा, सुखबीर गठीना, हरबीर मलिक, नगरपालिका अध्यक्ष अश्वनी तोमर, विधानसभा प्रभारी गोविन्द चौधरी, हरबीर मलिक, सतेंद्र चौधरी, लोकसभा सहप्रभारी उमेश राणा, करतार गुर्जर, जसवीर सोलंकी, सुधीर मान, लोकसभा विस्तारक तरुण शर्मा, धूम सिंह चैयरमेन, डॉ पुष्पेन्द्र तोमर साथ ही मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें