बागपत, 06 मई 2023 (यूटीएन)। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ अजित सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर रालोद के जिला कार्यालय पर किया गया शांति यज्ञ | रालोद के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष रामपाल धामा तथा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद प्रत्याशी एड राजुद्दीन ने
निभाई यज्ञमान की भूमिका | आचार्य पुरोहित द्वारा संकल्प कराने के उपरांत अग्निदेव को आमंत्रित कर सभी देवों के निमित्त मंत्रोच्चार करते हुए आहुतियां दिलाई |
वहीं महामंत्र गायत्री का जाप और स्वाहा पूर्वक आहुतियां देते हुए शांति यज्ञ किया गया तथा कृषक मसीहा चौ अजित सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित
किए गए | इस अवसर पर रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्वास चौधरी, रालोद युवा नेता एड श्रीकांत धामा, प्रधानाचार्य ओमवीर तोमर, चौ देवेंद्र सिंह सांकरोद, रामकुमार शर्मा पाबला, कैलाश चंद कौशिक, इलियास अहमद, शमशाद अहमद, वकील मोहम्मद, शादाब, शौकीन, रामबीर, सुधीर चौहान आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे |