बागपत,17 मई 2025 (यूटीएन)। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री विजय शाह द्वारा देश की बेटी तथा भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया के प्रति अमर्यादित व अशोभनीय टिप्पणी को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने जताया आक्रोश। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामहरी पंवार के नेतृत्व मे जिला मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन।
इस मौके पर शहर कांग्रेस बड़ोत के अध्यक्ष राम हरि पवार ने कहा कि, हमें भारतीय बेटी पर गर्व है। मंत्री विजय शाह ,अगर ऐसी कितनी हरकतें करते हैं, तो यह बहुत ही गलत है। उन्हें सोच समझ कर बयान देने चाहिएं। आज देश युद्ध के कगार पर है तथा सभी पार्टिया विरोध प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की कठोर शब्दों में निंदा कर रही हैं और मध्य प्रदेश के मंत्री अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं, जिस किसी भी कीमत पर कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेंगे।
उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए आज और विरोध प्रदर्शन किया गया रविन्द्र तोमर रामकुमार मुखिया देवेन्द्र शर्मा बिजेन्दर शर्मा डा0 शुभाष शर्मा औमवीर सिंह निशान्त चोधरी आशु पंडित शिवम कश्यप राकेश चहीराम बंटी बादल कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी औकार दत्त ने कहा कि, कर्नल सोफिया के परिवार के परिवार ने देश सेवा में अभूतपूर्व योगदान दिया है । भारत-पाकिस्तान संघर्ष में कर्नल सोफिया के साहस के साथ आज पूरा देश एकजुट है।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |