Monday, June 30, 2025

National

spot_img

मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने पर बागपत के मंडल अध्यक्ष मेरठ में सम्मानित

पीएम के मन की बात कार्यक्रम के 121वें एपिसोड को सफल बनाने वाले मंडल अध्यक्षों को मेरठ स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर सम्मानित किया गया।

बागपत, 04 मई 2025 (यूटीएन)। पीएम के मन की बात कार्यक्रम के 121वें एपिसोड को सफल बनाने वाले मंडल अध्यक्षों को मेरठ स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर सम्मानित किया गया। जिले के 12 मंडलों के 121 वें एपिसोड की समीक्षा की गई। जिसमें छपरौली मंडल, बागपत देहात व खेकड़ा नगर का कार्य शत-प्रतिशत रहा। साथ ही कार्यक्रम के फोटो भाजपा की सरल एप पर भी डाउनलोड किये गये।
क्षेत्रीय कार्यालय पर हुए कार्यक्रम के दौरान पीएम के मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक राकेश जैन, सोशल मीडिया के जिला संयोजक दीपेश तोमर, अच्छा कार्य करने वाले तीनों मंडल अध्यक्ष डॉ मनीष कुशवाह, डॉ देवेंद्र खोखर, संदीप प्रजापति के साथ साथ छपरौली मंडल के सहयोगी मंडल संयोजक अमित चन्देल, खेकड़ा नगर के सहयोगी मंडल संयोजक अंकुश जैन, हैप्पी शर्मा को क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया ने पटका पहनाकर सम्मानित किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया व पश्चिमी क्षेत्र के मन की बात कार्यक्रम के संयोजक व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने इस दौरान अच्छा कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता साल के हर दिन, 24 घंटे देश की सेवा करता है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बागपत जिले का कई बार नाम लेते हुए कहा कि, बागपत जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता मेहनती और लगनशील है।
https://whatsapp.com/channel/0029Vb2UvWqF6sn60vLaPk1t
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES