Wednesday, July 30, 2025

National

spot_img

लगातार बारिश और हथिनी कुंड बैराज से यमुना में छोडे गये 1 लाख क्यूसेक पानी ने बढा दी किसानों की चिंता

यमुना नदी में लगातार बढ़ रहा है जल, किसानों के सामने गहराया संकट। बुधवार की रात हथिनीकुंड बैराज से छोड़ गया एक लाख क्यूसेक पानी, जिसके कारण और बढ गई है परेशानी।

बडौत, 03 जुलाई 2025 (यूटीएन)। यमुना नदी में लगातार बढ़ रहा है जल, किसानों के सामने गहराया संकट। बुधवार की रात हथिनीकुंड बैराज से छोड़ गया एक लाख क्यूसेक पानी, जिसके कारण और बढ गई है परेशानी। तहसील क्षेत्र के जागोस गांव में यमुना नदी धीरे धीरे पूरे उफान पर आती दिखने लगी है। ऊपरी क्षेत्रों में बारिश के चलते तथा हथिनी बैराज से भी लगातार छोड़े जा रहे।

पानी के कारण किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। तटीय गाँव जागोस, शबगा, खेड़ी प्रधान, ककोर कलां, बदरखा आदि के किसान रमेश कश्यप धर्मपाल कश्यप मनोज कुमार कश्यप धर्म सिंह, राजू सुकरमपाल रामधन लोकेश चौधरी रविंद्र पाल सिंह जनक पवार सुरेश पाल पंवार हरकेश पंवार राजू त्यागी सुरेश शर्मा सतपाल सिंह गंगा चरण त्यागी अनिल त्यागी सुरेश चंद्र शर्मा सुधीर शर्मा दिनेश शर्मा नरेश शर्मा आदि का कहना है।

इस समय यमुना नदी में पानी भारी मात्रा में आ रहा है और अधिक पानी आया, तो खेतों में खड़ी गन्ना फसल भी बर्बाद होने के कगार पर आ जाएगी, क्योंकि पिछले साल की भरपाई अभी तक नहीं हो पाई है। लोगों को नाम मात्र को मुआवजा भी नहीं मिला। अगर इस बार भी यमुना नदी में अधिक बाढ़ आई, तो किसान पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा, क्योंकि पहली बार को अभी झेल नहीं पाये, दूसरी मार होने की आशंका से ही डर सता रहा है।

3 दिन से लगातार आ रहे यमुना नदी में उफनाते जलधार से गरीब किसान मजदूर की सब्जियों की खड़ी फसल नष्ट हो गई थी, अब अधिक पानी आने लगा है, जिससे किसान चिंतित हैं। हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में पानी धीरे-धीरे छोड़ा जा रहा है पहाड़ों पर हो रही है अधिक बरसात से हथिनीकुंड बैराज में पानी अधिक होने के कारण लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। बुधवार की रात भी एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो यमुना नदी में आ चुका है। किसान लगातार अपने खेतों की तरफ पहरा दे रहे हैंं।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES