Sunday, June 29, 2025

National

spot_img

बीते दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत, अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस

बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने कुछ राहत महसूस की है, साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है, वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में लगातार बारिश के आसार जताए हैं।

मथुरा, 29 जून 2025 (यूटीएन)। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने कुछ राहत महसूस की है। साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में लगातार बारिश के आसार जताए हैं। सुबह से उमस भरी गर्मी रही। दोपहर बाद कभी धूप कभी बादल छाए रहे। इसके बाद शाम चार बजे हल्की बारिश होने लगी। देर रात तक बूंदाबांदी हो रही। जिले के अधिकतर क्षेत्रों का यही हाल रहा। हालांकि कहीं-कहीं तेज बारिश भी हुई।

साथ ही ठंडी हवा भी चलती रही। हालांकि रात में भी बादल छाए रहे। बीते दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दिनभर धूप रही और शाम चार बजे हल्की बारिश शुरू हो गई।  बादल और बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, आगामी दिनों में लगातार तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। शनिवार से ही इसका असर देखने को मिला है।

मथुरा-ब्यूरो चीफ, (अजय वीर सिंह)।

International

RELATED ARTICLES