बागपत, 28 जून 2025 (यूटीएन)। डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित सेमिनार में जीएसटी की विसंगतियों व उसके समाधान पर मन्थन किया गया तथा जीएसटी एक्ट में संशोधन कर इसे सरल किये जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इस अवसर पर प्रदेश भर से आए 50 से अधिक जनपदों से टैक्सैसन प्रतिनिधियों ने सेमिनार में सहभागिता की। वहीं मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त न्यायमूर्ति मयंक जैन ने भव्य सेमिनार आयोजन के लिए।
बागपत टैक्स बार एसोसिएशन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, परिश्रम सफलता की कुंजी है। जीवन में किया गया परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता।वे आज हरि कैसल में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से टैक्सैसन से जुड़े अधिवक्तागण को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने सम्बोधन में आगे कहा कि, युवा पीढ़ी को अपने वरिष्ठों से उनके अनुभवों का लाभ लेना चाहिए। इस मौके पर दिल्ली से पधारे मुख्य वक्ता व जीएसटी विशेषज्ञ सीए बिमल जैन ने अपने सम्बोधन में जीएसटी की विसंगतियों व उनके समाधान पर विचार व्यक्त किए।
उन्होंने मुख्य रूप से जीएसटी की धारा 73,74,129 व 107 पर विशेष चर्चा की। सेमिनार की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड सुधीर कुमार जैन ने की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन के संस्थापक अध्यक्ष एड हर्ष शर्मा व प्रांतीय अध्यक्ष विक्रम सिंह भदौरिया एडवोकेट, एनकेअरोरा, प्रेम सुंदर उपाध्याय, मुजफ्फरनगर ने भी संबोधित किया। डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर कुमार जैन एडवोकेट ने व उनकी टीम ने अभ्यागतों का स्वागत किया। संचालन जितेन्द्र कुमार जैन एडवोकेट व आशुतोष अग्रवाल एड ने संयुक्त रूप से किया।
सीए राहुल जैन व कन्विनर सौरभ जैन एडवोकेट ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। समारोह में उद्योगपति योगेन्द्र जैन, नीरज सिंह अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन बागपत, जसपाल सिंह राणा, नरेन्द्र मान, अंकित लपराणा, मेरठ से अरुण जैन, मनुऋषि,आलोक गोयल, अरविंद कालरा नोएडा, दिलीप शर्मा गाजियाबाद, जितेन्द्र कुमार, जे पी गुप्ता, अशोक अग्रवाल, रघुनंदन गुप्ता, दीपिका, बागपत के अलावा सोनभद्र, प्रयागराज, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, गाजियाबाद, नोएडा, मुजफ्फरनगर, कौशाम्बी आदि अनेक जनपदों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सेमिनार के उपरांत दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |