Sunday, June 29, 2025

National

spot_img

बड़ौत में आवारा सांडों का आतंक, जैन साध्वी को मारी टक्कर, खून से लथपथ हुई साध्वी उर्मिला महाराज

इस दौरान दोनों सांडों ने मिलकर जैन साध्वी को लहूलुहान कर दिया, इस दौरान आनन फानन में रेहडी पर उन्हें लिटाकर अस्पताल ले जाया गया।

बडौत, 26 जून 2025 (यूटीएन)। नगर में जैन स्थानक मंडी के पास नहर पुल के निकट सुबह करीब 8 बजे आवारा पशुओं का आतंक जिस कदर बढ रहा है, उसी तरह नगर पालिका परिषद् ने भी समस्या को देखने, सुनने व समाधान करने में कोताही का परिणाम है कि, जैन साध्वी आवारा सांडों की शिकार हो गई। इस दौरान दोनों सांडों ने मिलकर जैन साध्वी को लहूलुहान कर दिया। इस दौरान आनन फानन में रेहडी पर उन्हें लिटाकर अस्पताल ले जाया गया। आवारा पशुओं की टक्कर से जैन साध्वी को गम्भीर चोटें आई तथा उनके हाथ मे फ्रेक्चर की भी सम्भवना जताई गई है।

पता चलने पर जैन समाज के लोग सूचना पर इकट्ठा होकर अस्पताल पहुँचे, जहां एक निजी अस्पताल में जैन साध्वी का इलाज चल रहा था। वहीं आवारा सांड को पकड़ने में नगरपालिका बड़ौत की टीम मशक्कत करती देखी गई।जैन साध्वी पूज्या उर्मिला को सांड ने मारी टक्कर, लहूलुहान हुई जैन साध्वी उर्मिला जी महाराज को आवारा सांडों की टक्कर से घायल होने की घटना पर व्यापार मंडल अध्यक्ष मुदित जैन ने कहा कि, ये घटना बहुत दुःखद है सभी लोग ज्यादा से ज्यादा सामायिक करें व धर्म करे ।

उन्होंने मंगल भावना भावे एवं भगवान महावीर स्वामी जी के चरणों में प्रार्थना की है कि, पूज्या उर्मिला जी म साध्वी पर जो उपसर्ग आया है उससे शीघ्र से शीघ्र वे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें! दूसरी ओर श्रावक संयम जैन ने कहा कि, नगर में निराश्रित गोवंशों की समस्या अब गंभीर रूप लेती जा रही है। बताया कि, नगर पालिका को पहले भी कई बार निराश्रित पशुओं के कारण खतरे की चेतावनी दी गई थी, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के चलते यह हादसा हो गया। अब जब यह दुर्घटना हो चुकी है, तो नगर पालिका की टीम हरकत में आई और सांड को पकड़ने के प्रयास शुरू किए हैं।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES