Sunday, June 29, 2025

National

spot_img

घुमंतू सांड की टक्कर से अंध व्यक्ति की मौत,मेन बाजार में मारी टक्कर, निष्क्रियता व लापरवाही किसकी!

रास्ते में घुमंतू सांड में उस पर हमला बोल दिया, जिसमें वह गंभीर रूम में घायल हो गया, पता चलते ही परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए।

खेकड़ा, 19 मई 2025 (यूटीएन)। कस्बे में एक ब्लाइंड व्यक्ति को घुमंतू सांड ने हमला कर गंभीर रूप में घायल कर दिया। उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिवार में उसकी मौत के बाद से कोहराम मचा हुआ है। कस्बे के मोहल्ला मुंडाला का रहने वाला राकेश आंखों की रौशनी ना होने के कारण पूरी तरह अंधत्व से घिरा था। बीती शाम कस्बे के बाजार में किसी काम से गया था।

रास्ते में घुमंतू सांड में उस पर हमला बोल दिया, जिसमें वह गंभीर रूम में घायल हो गया। पता चलते ही परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घर पर जैसे ही उसकी मौत का पता चला, परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

*घुमंतू सांड लोगों पर बोल रहे हमला*

कस्बे में घुमंतू सांड की भरमार बनी हुई है। उनमें कुछ हमलावर भी हो चले हैं। वे रोजाना आपस में तो लड ही रहे हैं जिससे काफी काफी देर तक मार्गाे पर जाम की स्थिति बनी रहती है। मौका मिलते ही वह मार्ग से गुजरने वाले लोगों पर भी हमला बोल रहे हैं। कोई भी दिन ऐसा नहीं बीत रहा, जिस दिन वे लोगो पर हमला न कर रहे हों। पिछले दिनों घुमंतू सांड ने अहिरान मौहल्ले में एक सेवानिवृत फौजी को हमला कर घायल कर दिया था। कस्बावासियों ने प्रशासन से सभी घुमंतु सांड को गौशाला में भिजवाने की मांग की।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES