बागपत,06 मई 2025 (यूटीएन)। रालोद के संस्थापक और किसानों के मसीहा चौ अजित सिंह की पुण्यतिथि पर बुधवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने चौधरी साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और उनके किसान हितैषी विचारों को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे रालोद कार्यालय बागपत में हुई, जहां चौ अजित सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके राजनीतिक सफर और किसानों, मजदूरों तथा आमजन के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि, चौधरी साहब का जीवन पूरी तरह से समाज और किसानों के कल्याण को समर्पित रहा, और उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता।

दूसरी ओर सुबह 9:15 बजे विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छपरौली में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के चौधरी साहब की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। करीब 10 बजे विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, छपरौली में रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने चौ अजित सिंह के व्यक्तित्व, कृतित्व और किसानों के हित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सुभाष गुर्जर ने कहा कि, चौधरी साहब का संघर्ष और उनकी नीतियां आज भी देश के किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। चौधरी अजित सिंह आजीवन सामाजिक समरसता और भाईचारा जिंदाबाद नारे के समर्थक रहे। गोष्ठी के बाद 11 बजे प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम संपन्न हुआ।
तीसरा बडा कार्यक्रम दोपहर 12 बजे रालोद कार्यालय बड़ौत में चौधरी अजित सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ शुरू हुआ और सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर रालोद के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान नेता तथा स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे और चौधरी साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।सभी कार्यक्रमों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर, राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा, वीरपाल राठी पूर्व विधायक, गजेन्द्र मुन्ना पूर्व विधायक, सुखबीर गठिना राष्ट्रीय महासचिव, डॉ कुलदीप उज्ज्वल राष्ट्रीय सचिव, जय किशोर,
फखरुद्दीन,मोंटी चौहान नगर अध्यक्ष बागपत, अशवनी तोमर, ओमबीर तोमर, डॉ जगपाल तेवतिया, संतरा देवी,मनीषा अहलावत सदस्य राज्य महिला आयोग, प्रज्ञा बालियान , राहुल धामा जिलाध्यक्ष युवा रालोद,विक्रम सिंह मैनेजर,ज्ञानेंद्र, श्याम सिंह,योगेन्द्र, राज कुमार प्रधानाचार्य,सुरेश मलिक, राम कुमार चैयरमेन,जयदेव चैयरमैन, अंकितवीर चैयरमेन, बॉबी त्यागी,अमित जैन,सोनू जैन, संयोग रावत,जहान सिंह, डॉ साहब सिंह,गुल्लू प्रधान,आनंद छिल्लर,गौरव राठी,यासीन सलमानी,अज़हर खान,बब्बू सिद्धिक्की, डॉ इरफान मलिक, मास्टर राजेन्द्र यादव,विनय मास्टर,सोम पुनिया, सचिन राणा, तेजपाल भडल, राम छैल पँवार आदि उपस्थित रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |